फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up govt officials transferred

पांच डीएम समेत छह आईएएस अफसर बदले

Sat, 24 May 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 May 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
up govt officials transferred

राज्य सरकार ने शुक्रवार को पांच जिलाधिकारियों समेत छह आईएएस

विज्ञापन
अधिकारियों का तबादला कर दिया।

फीरोजाबाद की डीएम रितु माहेश्वरी को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। उन्नाव के डीएम विजय किरन आनंद को फीरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है।

मुरादाबाद में तैनात संजय कुमार को हटाकर प्रतीक्षा सूची में डाला गया है। जबकि सोनभद्र के डीएम चंद्रकांत को मुरादाबाद भेजा गया है।

फर्रूखाबाद के डीएम पवन कुमार को भी हटाकर वेटिंग में रखा गया है। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद एनकेएस चौहान हो फर्रूखाबाद का नया डीए बनाया है।

माना जा रहा है कि इन सभी जिलाधिकारियों को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायत पर हटाया गया है।

पार्टी के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता चुनाव में हार के लिए अफसरों को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को रामपुर, बदायूं व चंदौली के डीएम समेत चार आईएएस का तबादला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed