फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Night Curfew in UP: UP Omicron Covid Guidelines, Govt Order Night Curfew To Implement From December 25 From 11 Pm-5am

UP Omicron Guidelines: यूपी में आज से रात का कर्फ्यू, रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगी पाबंदी, बिना मास्क नहीं मिलेगा सामान

Sat, 25 Dec 2021 12:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Dec 2021 12:20 AM IST
सार

शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाएगा। हर दिन रात्रि 11 बजे से प्रातः 05 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा।

विज्ञापन
Night Curfew in UP: UP Omicron Covid Guidelines, Govt Order Night Curfew To Implement From December 25 From 11 Pm-5am
यूपी में कल से नाइट कर्फ्यू - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश में रात के कर्फ्यू का दौर फिर लौट आया है। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे की आशंका को देखते हुए योगी सरकार ने आज से पूरे सप्ताह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लाने का फैसला किया है। यही नहीं, शादी-विवाह तथा अन्य सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति होगी। आयोजनकर्ता को इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देनी होगी। इस संबंध में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार देर शाम शासनादेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीम-9 की बैठक में अफसरों को रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे एंबुलेंस आदि संचालित रहेंगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बाजारों में ‘मास्क नहीं तो सामान नहीं’ के संदेश के साथ व्यापारियों को जागरूक किया जाए। बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे। सड़कों व बाजारों में हर किसी के लिए मास्क अनिवार्य किया जाए। पुलिस बल लगातार गश्त करे तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से आने वालों की टेस्टिंग कराएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यूपी की सीमा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग कराई जाए। बस, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। बाहर से आने वालों के स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए। आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारंटीन किया जाए या अस्पतालों में भर्ती कराया जाए।

Trending Videos

निगरानी समितियों को सक्रिय करें
मुख्यमंत्री ने कोरोना की पहली व दूसरी लहर में निगरानी समितियों की भूमिका का सराहना करते हुए तीसरी लहर के मद्देनजर गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को पुन: सक्रिय करने पर जोर दिया है। 

चिकित्सा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करें
सीएम ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर सक्रिय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन और तेज करने पर भी जोर दिया है।

उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर
19 करोड़ 14 लाख 94 हजार से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 14 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। यहां 06 करोड़ 73 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है।

12 करोड़ 41 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 84.23 फीसदी को पहली और 45.66 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है। वैक्सीनेशन को और तेज करने की जरूरत है।  इस संबंध में सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed