{"_id":"3fa20648f405ae55a3a9a90f3b57195d","slug":"up-govt-issues-500-crore-for-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार ने किसानों के लिए जारी किए 500 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार ने किसानों के लिए जारी किए 500 करोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 05 May 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों की बर्बादी झेलने वाले किसानों की सहायता के लिए 500 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
यह रकम राज्य आकस्मिकता निधि से दी गई है। सरकार ने किसानों की मदद में पैसे की कमी आड़े न आए इसके लिए राज्य आकस्मिकता निधि का आकार 600 करोड़ से बढ़ाकर 5000 करोड़ कर दिया है।
विज्ञापन
यह बदलाव अध्यादेश के जरिए किया गया है। उधर, मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिलों को जारी 1455.57 करोड़ रुपये के शत-प्रतिशत वितरण का विस्तृत ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बताया है कि 73 जिले इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। सरकार की ओर से किसानों की सहायता के लिए अब तक 1455.57 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
इनमें से 1164 करोड़ 26 लाख 99 हजार रुपये 25 लाख 54 हजार 303 किसानों को वितरित हुए हैं।