'संघ से मिलकर षड्यंत्र कर रहे कुछ अफसर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने कुछ अफसरों पर आरएसएस और भाजपा के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है।
सपा के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि ऐसे अफसर नैतिकता और सरकारी सेवा के मानदंडों को तोड़ते हुए राजनीति में दिलचस्पी ले रहे हैं।
उन्हें सियासत का इतना शौक है तो सरकारी सेवा छोड़कर मैदान में आएं।
चौधरी ने कहा, इन अफसरों को भाजपा और आरएसएस का खुला समर्थन और सहयोग मिल रहा है। वे उनके मोहरे बनकर काम कर रहे हैं।
वे सरकार के अच्छे कामों पर पानी फेरने और प्रदेश की बदनामी कराने का षड्यंत्र कर रहे हैं।
सरकारी अधिकारियों को हर हाल में सेवा नियमावली का पालन करना ही होगा। प्रदेश की 21 करोड़ जनता को बदनाम और अपमानित करने की किसी को छूट नहीं दी जा सकती।