फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP governor praises mulayam singh.

भाजपा के 'राम' ने मुलायम को बना दिया 'हनुमान'

Thu, 02 Oct 2014 01:58 AM IST
अनिल कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Oct 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
UP governor praises mulayam singh.

अपनी नियुक्ति के समय भाजपाई एजेंडे को बढ़ाने वाला करार दिए गए राज्यपाल राम नाईक ने मुलायम की तारीफ कर राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है।

विज्ञापन


राज्यपाल राम नाईक ने कहा ‘नेताजी’ का सामाजिक नेतृत्व अनुकरणीय है...वंदनीय है। आठ बार विधायक, तीन बार मुख्यमंत्री, छह बार सांसद चुना जाना, सब कुछ कह देता है। वह हनुमान की तरह महापराक्रमी हैं। व्यवहार में मित्र कैसे हों, कोई नेताजी से सीख सकता है। वे मंगलवार को डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने के बाद राज्यपाल ने उनके तारीफों के पुल बांध दिए। राज्यपाल ने कहा, जब मैं पेट्रोलियम मंत्री था, तब नेताजी सांसद थे। जब वे रक्षामंत्री थे, तब मैं सांसद था। कई मौके आए जब सदन में मैंने बतौर सांसद उनका विरोध किया और उन्होंने हमारा। सत्ता व विपक्ष जनतंत्र में जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम सिंह छोटे भाई की तरह

UP governor praises mulayam singh.

राज्यपाल बोले, पक्ष-विपक्ष की सदन में चर्चा का अपना महत्व है, लेकिन सदन के बाहर व्यवहार में हम कैसे हों, मित्र कैसे हों, कोई नेताजी से सीख सकता है। राज्यपाल ने कहा कि वे ऐसे व्यक्तित्व को मानद डॉक्टरेट की उपाधि देकर उनका नहीं, बल्कि अपना गौरव बढ़ा रहे हैं।

मुलायम बोले-दीक्षांत का सम्मान बढ़ा
मुलायम सिंह यादव ने राज्यपाल को विद्वान और प्रभावशाली बताते हुए दीक्षांत में उन्हें आमंत्रित करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को बुलाने से दीक्षांत का सम्मान बढ़ा है।

नवंबर में 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाएं

राज्यपाल ने मुलायम को छोटा भाई बताया। उन्होंने सुझाव दिया कि दो महीने बाद नवंबर में जब यादव जीवन के 75 साल पूरे करें तो अमृत महोत्सव उत्साह से मनाया जाना चाहिए।

मुलायम सिंह बोले, राजनीति में आएं युवा

UP governor praises mulayam singh.

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मेधावियों को राजनीति में आने का न्यौता दिया और कहा कि इसमें अपना कॅरियर बनाएं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सब लोग कहते हैं कि कुछ न कर पाओ तो राजनीति में आ जाओ मगर यह धारणा ठीक नहीं है।

राजनीति भी पवित्र काम है और आप इसके माध्यम से न जाने कितने वंचित लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है और शिक्षा का उपयोग समाज को मजबूत बनाने के लिए भी करें। मंच पर मंत्री शिवपाल सिंह यादव, रघुराज प्रताप सिंह और अंबिका चौधरी भी मौजूद रहे।

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और राज्यपाल राम नाईक ने 43 मेधावियों को 77 मेडल वितरित किए। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. निशीथ राय ने सभी संकायों के कुल 633 स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान कीं।

इस दौरान राज्यपाल द्वारा मुलायम सिंह यादव को डीलिट् की मानद उपाधि दी गई। अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा एवं बधिर अध्ययन संस्थान लंकाशायर, यूके की निदेशक उलरीके जीशान और प्रख्यात संगीतकार रवीन्द्र जैन को भी मानद विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में सम्मानित किया गया।

यून‌ीवर्सिटी को बनाएंगे विश्वस्तर का

UP governor praises mulayam singh.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने बिना भेदभाव इस यूनिवर्सिटी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि हम भेदभाव नहीं करते, इस यूनिवर्सिटी को आगे बढ़ाने के लिए हम काफी मदद कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यह यूनिवर्सिटी ख्याति प्राप्त करे इसके लिए सरकार पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने शिक्षा के विस्तार के लिए काफी काम किया है, हमारी सरकार ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को भी बढ़ावा दिया और मेडिकल कॉलेज खोले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed