{"_id":"5808edbc4f1c1b726b7051e3","slug":"up-governor-appoints-four-members-in-uppsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्यपाल राम नाईक ने यूपीपीएससी में नियुक्त किए चार सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्यपाल राम नाईक ने यूपीपीएससी में नियुक्त किए चार सदस्य
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Oct 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल राम नाईक ने उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में चार सदस्यों की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन
नियुक्त सदस्यों में देवी प्रसाद द्विवेदी, अरविंद कुमार गुप्ता, दुर्गा चरण मिश्रा तथा लोरिक यादव शामिल हैं।
द्विवेदी संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी में प्रोफेसर/विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं और संस्कृत आचार्यरत्न एवं पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं। गुप्ता लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।
जबकि मिश्रा पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं और राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके हैं, वहीं यादव लंबे समय तक निदेशक कोषागार के पद पर कार्यरत रहे हैं। इन्हें वित्तीय कार्य का 35 वर्ष का अनुभव है।
विज्ञापन