फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP governor Anandi Ben Patel inaugrated braille press in Lucknow.

Lucknow: राज्यपाल ने ब्रेल प्रेस का किया उद्घाटन, बोलीं- दिव्यांगों को मिले विवि की विशेषता का लाभ

Thu, 14 Jul 2022 03:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Jul 2022 03:44 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ब्रेल प्रेस का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय की विशेषता का लाभ दिव्यांगों को मिलना चाहिए। सभी विश्वविद्यालय एक दूसरे की विशेषता, कौशल और लैब का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
UP governor Anandi Ben Patel inaugrated braille press in Lucknow.
समारोह में मौजूद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में कई तरह के विश्विद्यालय हैं और उनकी अपनी विशेषता है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि इस विशेषता का लाभ दिव्यांगों को मिले। क्योंकि इनके अंदर बहुत ऊर्जा व सामर्थ्य है। वे डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्विद्यालय में ब्रेल प्रेस के उद्घाटन और दिव्यांगजन के शैक्षणिक पुनर्वास एवं कौशल विकास कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहीं थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आपस में इसके लिए एमओयू करें। किसी विश्विद्यालय के पास ड्रोन उड़ाने की विशेषता है वो दिव्यांग विद्यार्थियों को भी इसके लिए प्रशिक्षित करें। विश्विद्यालय एक-दूसरे की विशेषता, कौशल, लैब का प्रयोग करें। तभी सामुहिक विकास और समाज का बहुमुखी विकास होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुनर्वास विश्विद्यालय में ब्रेल प्रेस लगी है तो इसका लाभ प्रदेश भर के जरूरत मंद लोगों को मिलना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक-दो दिव्यांग बच्चे पढ़ते हैं, उनको भी ब्रेल में किताबें मिले। इसका लाभ पूरे प्रदेश भर को मिलना चाहिए। कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप, अपर मुख्य सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेमंत राव, कुलपति प्रो. राणा कृष्णपाल सिंह, रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed