फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government withdraws cases filed against kumar vishwas governor gives permission

राहत: यूपी सरकार ने वापस लिए कुमार विश्वास पर दर्ज मुकदमे, राज्यपाल ने दी अनुमति

Sun, 10 Oct 2021 10:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Oct 2021 10:52 AM IST
सार

प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को चुनौती दी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने कुमार के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, सड़क जाम करने व उपद्रव करने के तीन अलग-अलग केस दर्ज कराए थे।

विज्ञापन
up government withdraws cases filed against kumar vishwas governor gives permission
डॉ. कुमार विश्वास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ वर्ष 2014 में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले विख्यात कवि कुमार विश्वास पर दर्ज तीन मुकदमे वापस होंगे। शासन की मांग पर अमेठी पुलिस ने मुकदमे से जुड़ी सभी फाइलें शासन को भेज दी हैं। गौरतलब होगा कि राज्यपाल पहले ही इस पर अपनी सहमति दे चुकी हैं।

विज्ञापन


प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को चुनौती दी थी। लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने कुमार के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, सड़क जाम करने व उपद्रव करने के तीन अलग-अलग केस दर्ज कराए थे। सभी केस गौरीगंज कोतवाली में दर्ज हुए थे। दर्ज मुकदमों की अपराध संख्या 364, 367 व 389 में थी। 
विज्ञापन


25 मई 2018 को अमेठी के तत्कालीन डीएम ने कुमार आदि के विरुद्ध दर्ज मुकदमों की वापसी के संबंध में शासन को पत्र भेजा था। इसी पत्र पर शासन ने राज्यपाल से अनुमति मांगी थी। पिछले दिनों राज्यपाल ने मुकदमा वापस लेने पर अपनी सहमति दी थी। राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद न्याय विभाग के अनुसचिव अरुण कुमार ने डीएम अमेठी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर शासन के निर्णय का अनुपालन कराए जाने के लिए कहा है। एसपी अमेठी दिनेश सिंह ने कहा कि कुमार विश्वास से जुड़े मुकदमों की पांच फाइलें शासन को भेज दी गई हैं। मामले में एसपीओ की राय भी ली गई है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed