{"_id":"62ad7d4eb68cc15b0358eabd","slug":"up-government-will-issue-district-good-governance-index-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"District Governance index: जिला सुशासन सूचकांक होंगे जारी, 38 विभागों के कामकाज के आधार पर तैयार होगी रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
District Governance index: जिला सुशासन सूचकांक होंगे जारी, 38 विभागों के कामकाज के आधार पर तैयार होगी रैंकिंग
Sat, 18 Jun 2022 04:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Jun 2022 04:58 PM IST
सार
यूपी में प्रदेश सरकार जिला सुशासन सूचकांक जारी करेगी। इसके लिए 38 विभागों की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और गुणवत्ता में सुधार भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीति आयोग के सतत विकास के लक्ष्यों की तर्ज पर प्रदेश में जिला सुशासन सूचकांक जारी किए जाएंगे। 38 विभागों की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के आधार पर सूचकांक तैयार किए जाएंगे। जिलों में परस्पर रैंकिंग से जिलों में जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी साथ ही उसकी गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
बीते वर्ष 11-12 नवंबर को राज्य लोक प्रशासन संस्थानों का सुदृढ़ीकरण विषय पर आयोजित दो दिनी सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला शासन सूचकांक को लागू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के जरिये जिला सुशासन सूचकांक विकसित करने व उसके आधार पर जिलों की रैंकिंग की तैयारी की गई है। इसको लेकर 38 विभागों की बैठक आयोजित कर मसौदा तैयार किया है।
विज्ञापन
नियोजन विभाग की ओर जल्द ही इंडीकेटर्स के चयन की कार्रवाई पूरी की जाएगी। उसके बाद कृषि एवं समवर्ती, वाणिज्य एवं उद्योग, मानव संसाधन, पब्लिक हेल्थ, जन अवस्थापना व उपयोगिता, इकोनॉमिक गवर्नेंस, समाज कल्याण एवं विकास, न्याय एवं जन सुरक्षा, पर्यावरण, सिटीजन सेंटरिक गवर्नेंस सहित अन्य सेक्टर का वर्गीकरण कर उनको परस्पर भारांक देने का निर्णय लिया जाएगा।