{"_id":"6219ec2f0a6d93109c4253c0","slug":"up-government-will-help-people-coming-from-ukrain","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: भारत पहुंचने वाले यूपी के निवासियों को राज्य में पहुंचाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन संकट: भारत पहुंचने वाले यूपी के निवासियों को राज्य में पहुंचाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार करेगी
Sat, 26 Feb 2022 02:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:57 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के स्थानिक आयुक्त यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर काउंटर स्थापित करें तथा केंद्र सरकार व अन्य समस्त संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन से भारत पहुंचने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों को राज्य में पहुंचने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के स्थानिक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर काउंटर स्थापित करें तथा केंद्र सरकार व अन्य समस्त संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के लोगों, जो अभी यूक्रेन में हैं उन तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, कीव से समन्वय हेतु राहत आयुक्त एवं सचिव, राजस्व विभाग श्री रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
साथ ही, प्रदेश में राज्य कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री हेल्पलाइन नं0- (0522) 1070, मोबाइल नं0-9454441081 तथा ई-मेल आईडी rahat@nic.in है।
विज्ञापन