{"_id":"599444c74f1c1b9b5d8b46d0","slug":"up-government-to-start-healthy-and-clean-uttar-pradesh-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मासूम की मौत पर सरकार करेगी डैमेज कंट्रोल, 17 अगस्त को होगा ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मासूम की मौत पर सरकार करेगी डैमेज कंट्रोल, 17 अगस्त को होगा ऐलान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Aug 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर में हुई मौतों से घिरी यूपी सरकार ने मामले पर डेमेज कंट्रोल के लिए योजना तैयार कर ली है। सरकार इसके लिए स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान चलाएगी। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे और ये 17 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
केशव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। गोरखपुर हादसे में जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। खास बात ये है कि कांग्रेस ने भी गोरखपुर में सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
केशव ने इंसेफलाइटिस पर कहा कि अगर कांग्रेस ने इतनी गंदगी न फैलाई होती तो ये बीमारी न फैलती। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस इस मामले पर लगातार यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और योगी सरकार के इस्तीफे की मांग कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने बुधवार को भी लखनऊ में प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी।