फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government to give back 20 lakh farmers loan which has been declared as NPA.

20 लाख किसानों के डूबते खातों का भी कर्ज लौटाएगी यूपी सरकार

Fri, 04 Aug 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Aug 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
UP government to give back 20 lakh farmers loan which has been declared as NPA.
demo pic

राज्य सरकार उन 20 लाख किसानों का कर्ज भी लौटाएगी, जिसे बैंकों ने एनपीए यानी डूबा हुआ मान लिया है। इन मामलों में बैंकों से पैकेज देने की बात चल रही है, ताकि भविष्य में ये किसान दुबारा कर्ज लेने लायक बन सकें। वहीं, डूबी हुई रकम वापस मिलने से बैंकों की स्थिति भी सुधरेगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने उन किसानों का एक लाख रुपये तक का फसली ऋण माफ करने का फैसला किया है, जिन्होंने 31 मार्च 2016 या उससे पहले बैंकों से लोन लिया है।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सरकार को करीब 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये माफ करना पड़ेगा। यह रकम सरकार बैंकों को देगी और वहां से किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र जारी होगा।
विज्ञापन


योजना के दायरे में आने वाले किसानों की गाटा मैपिंग, आधार नंबर और बैंक खातों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने का काम जुलाई में किया गया। इस दौरान पता चला कि 31 मार्च 2016 तक कर्ज लेने वाले 66.40 लाख किसानों के खाते ही चालू हालत में हैं। बाकी किसानों ने चार साल या उससे पहले फसली ऋण लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार रिमाइंडर व आरसी के बाद भी नहीं चुका पाए कर्ज

UP government to give back 20 lakh farmers loan which has been declared as NPA.

वे बार-बार रिमाइंडर और आरसी जारी करने के बावजूद कर्ज नहीं चुका पाए, इसलिए बैंकों ने इस रकम को डूबा हुआ (एनपीए) घोषित कर दिया। यहां बता दें कि जिस व्यक्ति का खाता एनपीए घोषित कर दिया जाता है, बैंक उसे भविष्य में लोन देने पर विचार नहीं करते।

शासन के अधिकारियों ने यह स्थिति सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने रखी तो उन्होंने कर्जमाफी योजना में इन किसानों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।

यहां समस्या आई कि सरकार सिर्फ एक लाख रुपये की ही राहत देगी, उससे ज्यादा रकम एनपीए होने पर क्या होगा।

इसके लिए बैंकों से पैकेज देने की बात की गई, जिस पर करीब-करीब सहमति बन चुकी है। यानी, डूबी हुई रकम में से एक लाख रुपये सरकार देगी, शेष रकम बैंक माफ करके उन किसानों का खाता चालू हालत में ले आएंगे।

आधार फीडिंग वाले 29.20 लाख किसानों के कर्ज 31 तक हो जाएंगे माफ

UP government to give back 20 lakh farmers loan which has been declared as NPA.

जिन 66.40 लाख किसानों के खाते चालू हालत में हैं, उनमें से 29.20 लाख किसानों के आधार नंबर फीड हो चुके हैं। इन 29.20 लाख किसानों के कर्ज 31 अगस्त तक माफ कर दिए जाएंगे।

बैंकों को उन्हें हर हाल में अगस्त में ही कर्जमाफी प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। बाकी 37.20 लाख किसानों के आधार नंबर फीड कराकर उन्हें सितंबर में चलने वाले दूसरे चरण में प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। सबसे आखिर में एनपीए घोषित हो चुके किसानों का नंबर आएगा।

यहां बता दें कि अगर किसी किसान ने 31 मार्च 2016 तक लिए गए कर्ज का कुछ हिस्सा चालू वित्त वर्ष में जमा कर दिया है तो सरकार इस जमा किए गए हिस्से को नहीं लौटाएगी। भले ही यह राशि एक लाख रुपये की सीमा के अंदर हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed