फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government to do branding of ardhakumbh says reeta bahuguna joshi.

अर्द्धकुंभ की ब्रॉन्डिंग करेगी योगी सरकार: पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी

Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
UP government to do branding of ardhakumbh says reeta bahuguna joshi.
demo pic

यूपी की पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि इलाहाबाद में होने वाले अर्द्धकुंभ को सरकार देशी-विदेशी सैलानियों के लिए पर्यटन का केंद्र बनाएगी। सरकार मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर भी अर्द्धकुंभ की ब्रॉन्डिंग करेगी और ब्रेड एंड ब्रेकफॉस्ट स्कीम में पर्यटकों को हर स्तर के होटल उपलब्ध कराए जाएंगे। हेलीकॉप्टर से अर्द्धकुंभ दर्शन कराने की योजना भी शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पर्यटन भवन में जोशी ने कहा कि इलाहाबाद में 50 किमी की परिधि में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। इसके लिए राजकीय निर्माण निगम से डीपीआर तैयार कराई जा रही है। पिछली सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। जबकि, मोदी सरकार ने प्रदेश के लिए बड़ी संख्या में योजनाएं मंजूर की हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दर्शनीय स्थलों की ब्रॉन्डिंग को सरकार जल्द ब्रॉन्ड एंबेसेडर की नियुक्ति करेगी। पर्यटन की टैगलाइन के लिए जनता से सुझाव मांगे गए थे, जिसके तहत अब तक 3700 से अधिक सुझाव आए हैं।
विज्ञापन


जनवरी में अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव
पर्यटन मंत्री ने बताया कि जनवरी में लखनऊ, अयोध्या और चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर आदि देशों के कलाकार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में लिटरेरी फेस्टिवल के साथ ही लखनऊ व सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो भी होगा। वाराणसी में लेजर शो शुरू किया जाएगा। इसी तरह, विंध्याचल, बरसाना और चित्रकूट में रोप-वे लगाए जाएंगे। अयोध्या में रामायण म्यूजियम और घाटों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

पर्यटन को दिलाएंगे उद्योग का दर्जा

UP government to do branding of ardhakumbh says reeta bahuguna joshi.
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala

जोशी ने बताया कि सपा सरकार ने पर्यटन नीति तो बनाई थी, लेकिन उसे जारी नहीं किया। योगी सरकार ने नए सिरे से पर्यटन नीति बनाकर पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिलाने का प्रयास किया है। इससे प्रदेश में निवेश करने में आसानी होगी।

पीपीपी मोड पर दिए जाएंगे होटल
महानिदेशक अवनीश अवस्थी ने बताया कि पर्यटन निगम के 43 होटलों में 13 संचालित हैं। अभी सात होटल लीज पर दिए गए हैं। शेष होटलों को भी पीपीपी मोड पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पर्यटन पुलिस की संख्या 200 से बढ़ाकर 500 की जाएगी और पर्यटन स्थलों की जानकारी देने को गाइडों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed