फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government secondary schools will soon get more than 500 teachers, recruitment process will start soon

यूपी: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को जल्द मिलेंगे 500 से अधिक शिक्षक, शीघ्र शुरू होगी भर्ती की प्रक्रिया

Fri, 20 Dec 2024 10:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Dec 2024 10:52 PM IST
सार

Teacher recruitment in UP: प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यहां जल्द ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Government secondary schools will soon get more than 500 teachers, recruitment process will start soon
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया। - फोटो : freepik

विस्तार

 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को जल्द ही 500 से अधिक शिक्षक मिल जाएंगे। लंबे समय से नियुक्ति के लिए भटक रहे लोक सेवा आयोग से चयनित सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) व प्रवक्ता संवर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति व पदस्थापन की कार्यवाही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लोक सेवा आयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित सहायक अध्यापक 2018 व प्रवक्ता संवर्ग 2020 के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मामला काफी समय से लंबित चल रहा था। इसके लिए अभ्यर्थियों ने कई बार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन भी किया था। हाल ही में इस मामले में आयोग व शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इनकी नियुक्ति की फाइल चली थी।
विज्ञापन


इसी क्रम में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति व पदस्थापन की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार इसमें लगभग 520 चयनित अभ्यर्थियों की विद्यालयों में तैनाती होगी। प्राथमिकता के आधार पर पहले जिन विद्यालयों में नियमित शिक्षक नहीं हैं, फिर जहां एक शिक्षक हैं, फिर जहां दो शिक्षक हैं, वहां पर इनकी तैनाती की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को मानव सम्पदा पोर्टल पर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 23 से 27 दिसंबर तक होगा। आवेदन में किसी तरह की दिक्कत के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9368636558 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed