फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government report card of 100 days.

योगी सरकार ने दिया 100 दिनों का हिसाब, कहा- हर वर्ग के लिए किया काम

Tue, 27 Jun 2017 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Jun 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
UP government report card of 100 days.
यूपी सरकार के सौ दिन पर बुकलेट जारी करते सीएम योगी व अन्य - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 जून को प्रदेश सरकार के कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने पर लखनऊ के लोकभवन में मंगलवार को सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस मौके पर बुकलेट जारी करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर वर्ग हर तबके लिए काम किया है और हम अब तक किए गए अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

विज्ञापन


योगी ने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद के कारण प्रदेश पिछले 14-15 वर्षों में काफी पिछड़ गया था। ऐसे में हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए प्रतिबद्घ हैं। योगी सरकार ने 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। अपने सम्बोधन में उन्होंने ये बातें कही-
विज्ञापन


- किसानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट बैठक में हमने लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया, लेकिन विकास कार्यों पर कर्जमाफी का असर नहीं पड़ेगा। सरकार के ‌इस निर्णय से 86 लाख किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हम यूपी की सड़कों को गड्ढामुक्त व प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।

- पहले सौ दिनों में ही शहरी क्षेत्रों में 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की। वहीं, तीर्थस्‍थानों पर 24 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया।


-  नोएडा के जेवर में एयरपोर्ट बनाने पर केंद्र सरकार ने सहमति दी। ये करार पिछले 15 वर्षों से अधर में था।

- एंटी रोमियो स्‍क्वायड से महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए मुखबिर योजना शुरू की।

- शिक्षा में सुधार के लिए सरकार प्रतिबद्घ है। ‌विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, किताबें व बैग सरकार उपलब्‍ध करवाएगी।

वहीं, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमने जितना काम 100 दिनों में किया वो पिछली सरकारें अपने पूरे कार्यकाल में भी नहीं कर पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed