फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up government relieved advocates of samajwadi party period

योगी सरकार ने सपा शासन के सरकारी वकील हटाए, 300 नए अधिवक्ताओं को मौका

Sat, 08 Jul 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Jul 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
up government relieved advocates of samajwadi party period
डेमो - फोटो : demo pic
यूपी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सपा शासनकाल में सरकारी मुकदमों की पैरवी के लिए नियुक्त सभी मुख्य अधिवक्ताओं, अपर मुख्य अधिवक्ताओं, स्थायी अधिवक्ताओं व ब्रीफ होल्डरों को हटा दिया है। इन पदों पर नए अधिवक्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन


नियुक्त अधिवक्ताओं की संख्या 300 से अधिक बताई जा रही है। यूपी  के न्याय विभाग ने शुक्रवार को पिछली सरकार में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में नियुक्त अधिवक्ताओं को हटाने और आठ मुख्य स्थायी अधिवक्ता, 46 अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता के अलावा बड़ी संख्या में स्थायी अधिवक्ता व ब्रीफ होल्डरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


इस क्रम में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चार मुख्य स्थायी अधिवक्ता व 25 अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चार मुख्य स्थायी अधिवक्ता व 21 अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं। इन सभी की तैनाती एक वर्ष के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां देखें ल‌िस्ट..

up government relieved advocates of samajwadi party period
डेमो - फोटो : demo pic
इलाहाबाद हाईकोर्ट
मुख्य स्थायी अधिवक्ता : विकास चंद्र त्रिपाठी, जगन्नाथ मौर्य, डॉ. राजेश्वर त्रिपाठी और ओम प्रकाश शर्मा।

अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता : विपिन चंद्र दीक्षित, इंद्र सेन तोमर, गिरिजेश कुमार त्रिपाठी, अर्चना त्यागी, विजय शंकर मिश्र, रमेश पुंडीर, कृष्ण राज सिंह, अमित कुमार सिंह, सुरेश चंद्र द्विवेदी, प्रणेश दत्त  त्रिपाठी, अशोक कुमार, अर्चना सिंह, देवेंद्र कुमार तिवारी, प्रवीण कुमार गिरि, अशोक कुमार गोयल, पंकज राय, संजय गोस्वामी, विवेक शांडिल्य, शशांक शेखर सिंह, सुरेश सिंह, सुभाष राठी, नीरज उपाध्याय, विपिन बिहारी पांडेय, सरिता द्विवेदी व सिद्धार्थ सिंह।

लखनऊ खंडपीठ
मुख्य स्थायी अधिवक्ता :
रमेश पांडेय, श्रीप्रकाश सिंह, विनय भूषण व शैलेंद्र कुमार सिंह।

अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता : राज बख्श सिंह, नितिन माथुर, शैलेंद्र सिंह चौहान, राम प्रताप सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार चौबे, रंजना अग्निहोत्री, अमर बहादुर सिंह, आलोक शर्मा, विनोद कुमार शुक्ला, हर गोविंद उपाध्याय, राजेश तिवारी, शिखा सिन्हा, अजय अग्रवाल, राहुल शुक्ला, अभिनव एन. त्रिवेदी, देवेश चंद्र पाठक, पंकज नाथ, कमर हसन रिजवी, सत्यांशु ओझा व विवेक शुक्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed