फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Government officials will take action on storage of onions.

प्याज की जमाखोरी करने वालों की खैर नहीं, मारे जाएंगे ताबड़तोड़ छापे

Sat, 28 Sep 2019 09:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Sep 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
UP Government officials will take action on storage of onions.
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने प्रदेश में प्याज के दामों में हो रही लगातार वृद्धि पर नियत्रंण करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को उचित मूल्य पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। प्याज की जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव के इन निर्देशों के बाद प्याज की जमाखोरी करने वालों के यहां ताबड़तोड़ छापे मारे जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने शनिवार को लोक भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश में प्याज की कीमतों में कमी लाने के लिए इसकी आवक बढ़ाने के प्रयास भी सुनिश्चित किए जाएं। फुटकर कीमतों पर भी विशेष नजर रखी जाए। प्याज के दामों में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाई जाए प्याज की आवक व उचित दामों पर हो बिक्री

प्रदेश में आ रहे प्याज को बिचौलियों के अनधिकृत तौर पर स्टोर न करने देने के लिए भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में प्याज की आवक बढ़ाने और इसकी बिक्री उचित दर पर कराने के लिए अधिकारियों को भी लगाया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव, कृषि अमित मोहन प्रसाद, खाद्य आयुक्त मनीष चौहान, निदेशक मंडी जेपी सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed