{"_id":"5ea2aaf28ebc3e90591e4172","slug":"up-government-may-stop-da-and-dr-for-state-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार डीए और डीआर बढ़ाने पर लगा सकती है रोक, 16 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार डीए और डीआर बढ़ाने पर लगा सकती है रोक, 16 लाख से भी ज्यादा कर्मचारी होंगे प्रभावित
Fri, 24 Apr 2020 03:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 Apr 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर प्रदेश सरकार भी केंद्र की तरह अपने कर्मियों का जनवरी से प्रस्तावित महंगाई भत्ता व पेंशनरों के महंगाई राहत रोकने का एलान कर सकती है।
विज्ञापन
ऐसा हुआ तो प्रदेश के 16 लाख से अधिक कर्मचारियों व 11.82 लाख पेंशनरों को झटका लगेगा। जानकार बताते हैं कि प्रदेश सरकार केंद्र के फैसले पर हर संभव अमल का प्रयास करती है।
विज्ञापन
विधायकों व मंत्रियों के वेतन भत्ते व विधायक निधि में कटौती व स्थगन से लेकर सरकारी दफ्तरों को खोलने से जुड़े सभी निर्णय इसकी बानगी हैं।
ऐसे में आर्थिक तंगी का सामना कर रही सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत पर फैसला भी जल्दी ही ले सकती है। यदि डेढ़ वर्ष का डीए व डीआर रोका जाता है तो 9 से 10 हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।
विज्ञापन