फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government may introduce another supplementary budget before elections, preparations underway for winter s

यूपी: चुनाव से पहले सरकार ला सकती है एक और अनुपूरक बजट, दिसंबर में शीतकालीन सत्र में है तैयारी

Mon, 05 Oct 2026 07:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Oct 2026 07:57 PM IST
सार

Supplementary budget in UP: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार अंतरिम बजट से पहले एक और अनुपूरक बजट ला सकती है। चुनाव की वजह से इस बार अंतिरम बजट आएगा। 

विज्ञापन
UP: Government may introduce another supplementary budget before elections, preparations underway for winter s
अनुपूरक बजट ला सकती है सरकार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार अंतरिम बजट से पहले एक और अनुपूरक बजट ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक इसकी तैयारियों के लिए वित्त विभाग को संकेत दिए गए हैं। दिसंबर में प्रस्तावित शीतकालीन सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किए जाने की संभावना है। इसके जरिये नई योजनाओं के साथ मौजूदा योजनाओं के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था की जा सकती है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा नजर महिलाओं और युवाओं से जुड़ी घोषणाओं पर है। महिलाओं को कारोबार शुरू करने के लिए 40 हजार रुपये की सहायता देने की योजना को अनुपूरक बजट के जरिये अमलीजामा पहनाने की चर्चा है। युवाओं के लिए भी नई योजनाओं की घोषणा और उनके लिए धन आवंटित किए जाने की संभावना है। इसके अलावा स्कूटी वितरण जैसी योजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट का इंतजाम हो सकता है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में सरकार पहले ही एक अनुपूरक बजट ला चुकी है। चार अगस्त को 59,019.54 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश हुआ था।
विज्ञापन

 

2026 से आ चुके हैं 10 अनुपूरक बजट

राज्य सरकार के कार्यकाल में अगस्त 2026 तक 10 अनुपूरक बजट पेश हो चुके हैं। इनमें 2018-19 में दो, 2021-22 में दो और 2024-25 में दो अनुपूरक बजट शामिल हैं। इसके अलावा 2019-20, 2022-23, 2025-26 और 2026-27 में एक-एक अनुपूरक बजट आया है। 2025-26 का अनुपूरक बजट 24,496.98 करोड़ और 2024-25 के दो अनुपूरक बजट क्रमश: 12,209.93 करोड़ व 17,865.72 करोड़ रुपये के थे। अगर दिसंबर में दूसरा अनुपूरक बजट आता है तो यह योगी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का 11वां और 2026-27 का दूसरा अनुपूरक बजट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed