{"_id":"6ac3cb7ed730725b4600bb10","slug":"up-newly-appointed-congress-state-president-aradhana-mishra-met-kharge-rahul-and-priyanka-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने खरगे, राहुल-प्रियंका से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने खरगे, राहुल-प्रियंका से की मुलाकात
Mon, 05 Oct 2026 09:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:38 PM IST
सार
मुलाकात में कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027, गठबंधन, संगठन की मजबूती समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बात भी की और नई जिम्मेदारी के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027, गठबंधन, संगठन की मजबूती समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बात भी की और नई जिम्मेदारी के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। वहीं, मोना ने बयान जारी कर प्रदेश सरकार को पेपर लीक, भर्तियों में देरी आदि के मुद्दे पर घेरा भी।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस एसआई भर्ती, जेई भर्ती, आरओ-एआरओ भर्ती आदि की चर्चा करते हुए सरकार से सवाल किया कि भर्ती कैलेंडर समय पर क्यों नहीं चलता? पेपर लीक क्यों होते हैं? परीक्षाएं बार-बार विवादों में क्यों आती हैं?
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए वर्षों तक इंतजार क्यों करना पड़ता है? सरकार और भर्ती माफिया की कथित मिलीभगत ने प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है। अब प्रदेश का युवा जवाब मांग रहा है।