फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cinema Hall Open Guidelines in UP News: UP government issued guidelines for cinema, theatre and multiplex.

यूपी में 15 अक्तूबर से खुलेंगे सिनेमा, थियेटर व मल्टीप्लेक्स, गाइडलाइंस जारी की गईं

Tue, 13 Oct 2020 04:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 13 Oct 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Cinema Hall Open Guidelines in UP News: UP government issued guidelines for cinema, theatre and multiplex.
यूपी में सिनेमा हॉल खुला: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी में 15 अक्तूबर से 50 प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ सिनेमा, थियेटर व मल्टीप्लेक्स खोले जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इसे लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कंटेनमेंट जोन में आने वाले सिनेमा, थियेटर व मल्टीप्लेक्स को मंजूरी नहीं दी गई है।

सिनेमा, थियेटर, मल्टीप्लेक्स प्रबंधन से जुड़े व्यक्तियों के लिए प्रोटोकॉल
- सामान्य क्षेत्र व प्रतीक्षा क्षेत्र के बाहर कम से कम छह फीट की शारीरिक दूरी के मानक का पालन किया जाएगा। प्रबंधन द्वारा स्पर्श रहित सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


- प्रत्येक समय फेस कवर व मास्क का उपयोग, समय-समय पर साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर उपयोग और खांसते, छींकते समय टिशू, रूमाल या कोहनी का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सार्वजनिक स्थल पर थूकना प्रतिबंधित रहेगा।

- सभी लोगों द्वारा अपने स्वास्थ्य की स्व-निगरानी की जाएगी और किसी भी बीमारी के संबंध में जल्द से जल्द राज्य और जिला हेल्पलाइन पर सूचना दी जाएगी।

- आरोग्य सेतु एप के उपयोग के लिए सभी को सलाह दी जाएगी।



संपूर्ण दिशा-निर्देश पढ़ने के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें:

ऑडिटोरियम में प्रवेश-निर्गमन, शो-टाइमिंग व बैठने की व्यवस्था

- ऑडिटोरियम के प्रवेश बिंदुओं पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर और पंक्तिबद्घ प्रवेश व निर्गमन के लिए शारीरिक दूरी के मानक के अनुरूप गोलाकार चिंह की व्यवस्था की जाएगी।

- कोविड लक्षण रहित व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

- एकल-स्क्रीन सिनेमा में दो शो और मल्टीप्लेक्स में विभिन्न स्क्रीन पर दो शो के बीच पर्याप्त समयांतराल रखा जाएगा।

- सिनेमाघरों, थियेटरों व मल्टीप्लेक्सों में दर्शकों की कुल क्षमता 50 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए।

- जो सीटें बैठने के लिए निर्धारित न हों, उन्हें बुकिंग (ऑनलाइन/विंडो बुकिंग) के दौरान भी चिह्नित किया जाएगा और इसे सुनिश्चित करने के लिए इसे टेप या प्लोरोसेंट मार्कर से मार्क कर दिया जाएगा।

- यथासंभव अग्रिम बुकिंग व ऑनलाइन बुकिंग ही की जाएगी और विंडो बुकिंग में भी कॉन्टेक्टलेंस, स्पर्शरहित लेन-देन का प्रयोग किया जाएगा।

- कॉन्टेक्ट-ट्रेसिंग की सुविधा के लिए टिकटों की बुकिंग के समय संपर्क नंबर लिया जाएगा।

- शो समाप्त होने पर दर्शकों को एक साथ न छोड़कर शारीरिक दूरी के मानक का पालन करते हुए क्रमबद्घ तरीके से जाने की व्यवस्था की जाएगी।

इंटरवल व खान-पान की व्यवस्था के संदर्भ में

- अलग-अलग शो के मध्यांतर एक साथ न किए जाएं और मध्यांतर के दौरान सामान्य क्षेत्रों, लॉबी एवं वाशरूम में अधिक भीड़ से बचने का प्रयास किया जाए।

- खाद्य और पेय क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में बिक्री काउंटर्स रखे जाएं। काउंटर्स पर शारीरिक दूरी के मानक का पालन किया जाए और यथासंभव ऑनलाइन लेन-देन किया जाए।

- हाल, ऑडिटोरियम के अंदर भोजन और पेय का वितरण नहीं किया जाएगा। केवल पैक्ड फूड और पेय पदार्थों की अनुमति होगी और अपशिष्ट का सुरक्षित डिस्पोजल किया जाएगा।

सिनेमाघर, थियेटर व मल्टीप्लेक्स परिसर के लिए दिशा-निर्देश

- सिनेमाघर, थियेटर व मल्टीप्लेक्स एयर कंडीशंस होने की स्थिति में सीपीडब्ल्यू के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। जैसे तापमान सेटिंग 24-30 डिग्री सेल्शियस के मध्य, सापेक्ष आर्द्रता 40-70 प्रतिशत के मध्य होना चाहिए और क्रॉस वेंटिलेशन होना जरूरी है।

- सिनेमाघर, थियेटर व मल्टीप्लेक्स ऑडिटोरियम में हर शो, स्क्रीनिंग के बाद पर्याप्त सफाई की जाएगी। पूरे परिसर का बार-बार विसंक्रमण किया जाएगा और ऐसे बिंदु जो मानव संपर्क में बारम्बार आते हैं जैसे दरवाजे, हैंडिल, रेलिंग आदि का समय पर सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाएगा।

- लिफ्ट में सीमित लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

- यदि किसी व्यक्ति को लक्षणयुक्त अथवा पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा दी जाएगी और परिसर को तत्काल विसंक्रमित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed