{"_id":"5da9af1b8ebc3e01802eb933","slug":"up-government-hike-da-for-their-21-lakh-employees-salary-bonus-and-da-will-paid-before-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार ने 15 लाख कर्मचारियों का डीए बढ़ाया, वेतन, बोनस और भत्ते का दिवाली से पहले भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार ने 15 लाख कर्मचारियों का डीए बढ़ाया, वेतन, बोनस और भत्ते का दिवाली से पहले भुगतान
Sat, 19 Oct 2019 02:55 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 19 Oct 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
Salary Bonus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने 15 लाख से अधिक कर्मचारियों व अधिकारियों को दिवाली से पहले वेतन व बोनस के साथ बढ़े महंगाई भत्ते (डीए) का भी भुगतान करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। सभी भुगतान एक साथ 25 अक्तूबर को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में प्रदेश के सरकारी कर्मी 12% डीए पा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने शुक्रवार को एक जुलाई से 5% बढ़े डीए के भुगतान का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
सरकारी कर्मियों को एक जुलाई से 17% डीए मिलेगा। अफसरों का दावा है कि दिवाली से पहले कर्मियों को वेतन, बोनस व डीए का एक साथ भुगतान करने का फैसला करने वाला यूपी पहला राज्य है। जुलाई, अगस्त और सितंबर के बढ़े डीए का भुगतान जीपीएफ में जबकि अक्तूबर के डीए का भुगतान खाते में किया जाएगा।
विज्ञापन