फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP government has relieved Moradabad Commissioner Anjaneya Singh to his original cadre

UP News: मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त, अभी मूल काडर में नहीं करेंगे ज्वॉइन

Sat, 23 Aug 2025 08:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 08:58 PM IST
सार

यूपी सरकार ने मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह को उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त होने पर मूल काडर में वापस जाने के लिए कह दिया है। हालांकि अभी वह ज्वॉइन नहीं करेंगे। दरअसल प्रतिनियुक्ति समाप्ति पर 60 दिन के अवकाश का नियम है। नियुक्ति विभाग ने आन्जनेय सिंह का भी 60 दिन का अवकाश स्वीकृत किया है। इस कारण वह तुरंत नहीं ज्वॉइन करेंगे। 

विज्ञापन
UP government has relieved Moradabad Commissioner Anjaneya Singh to his original cadre
कमिश्नर आन्जनेय सिंह - फोटो : @ias_aunjaneya 'X' Account

विस्तार

मुरादाबाद के मंडलायुक्त आन्जनेय सिंह की प्रतिनियुक्ति की अवधि समाप्त हो गई है। नियुक्ति विभाग ने प्रतिनियुक्ति की समाप्ति पर नियमानुसार मिलने वाले 60 दिन का अवकाश भी उनके लिए स्वीकृत कर दिया है। आदेश में यह भी कहा है कि अवकाश अवधि की समाप्ति पर वे अपने मूल काडर में चले जाएं। साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि एक साल बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र भी भेजा गया है।

विज्ञापन


आन्जनेय सिंह करीब 10 साल यूपी में प्रतिनियुक्ति पर रहे। वर्ष 2005 बैच के आईएएस अधिकारी आन्जनेय फरवरी 2015 में प्रतिनियुक्ति पर यूपी आए थे। वे यहां बुलंदशहर, फतेहपुर और रामपुर के डीएम रहे। 2 मार्च 21 से मुरादाबाद के कमिश्नर थे।
विज्ञापन


नियुक्ति विभाग ने मुरादाबाद के कमिश्नर का चार्ज वहां के जिलाधिकारी को दे दिया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, अब यह केंद्र पर निर्भर करेगा कि उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed