{"_id":"5f3cb0d98ebc3e4143256d81","slug":"up-government-could-not-find-50-percent-eligible-teacher-for-secondary-schools-half-of-post-will-remain-vacant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः माध्यमिक स्कूलों के लिए 50 फीसदी योग्य टीचर भी नहीं मिले, खाली रह जाएंगे आधे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः माध्यमिक स्कूलों के लिए 50 फीसदी योग्य टीचर भी नहीं मिले, खाली रह जाएंगे आधे पद
Wed, 19 Aug 2020 10:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी
सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Aug 2020 10:25 AM IST
सार
- खाली रह जाएंगे आधे पद
- 10,768 पदों पर भर्ती निकाली गई, 7488 का परिणाम जारी, 3457 अभ्यर्थी ही योग्य मिले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए यूपी लोक सेवा आयोग को योग्य अभ्यर्थी भी नहीं मिल रहे हैं। आयोग की वर्ष 2018 में निकाली गई 10,768 पदों की भर्तियों में से अब तक 7480 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी हुई है। इसके लिए मात्र 3457 अभ्यर्थी ही योग्य मिले हैं। यानी आधे पद खाली रह जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के 2285 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 10,768 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती के लिए 15 मार्च 2018 को विज्ञापन जारी किया गया था। आयोग के अधिकारी ने बताया कि राजकीय छात्र इंटर कॉलेजों के लिए 15 विषयों में 5,364 भर्तियां निकाली गई थीं। इनमें से सामाजिक विज्ञान के 926, गृह विज्ञान के एक और हिन्दी के 696 पदों पर चयन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
शेष 12 विषयों के 3741 पदों पर 1798 अभ्यर्थी ही योग्य मिले हैं। राजकीय छात्रा इंटर कॉलेजों के लिए 14 विषयों में 5404 भर्तियां निकाली गई थीं। इसमें से हिन्दी के 737 और सामाजिक विज्ञान के 928 पदों का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। शेष 12 विषयों के 3739 पदों पर 1659 अभ्यर्थियों ही चयनित हो सके हैं। आयोग के सूत्रों के मुताबिक माह के अंत तक शेष विषयों की चयन सूची भी विभाग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
कम्प्यूटर शिक्षक के 1673 पदों के लिए सिर्फ 7 का चयन
सूचना प्रौद्योगिकी के युग में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर में दक्ष करने के लिए सरकार ने राजकीय छात्र इंटर कॉलेजों के लिए कम्प्यूटर शिक्षक के 898 पदों पर भर्ती निकाली थी, लेकिन महज 6 अभ्यर्थी ही चयनित हुए हैं। वहीं छात्रा इंटर कॉलेजों के 775 पदों पर मात्र एक अभ्यर्थी का ही चयन हुआ है।
गणित और विज्ञान में भी नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी
राजकीय छात्रा इंटर कॉलेजों में गणित के 474 पदों पर केवल 32 और विज्ञान के 474 पदों पर 4 योग्य अभ्यर्थी मिले। छात्र इंटर कॉलेजों में भी विज्ञान के 571 पदों पर केवल 62 योग्य अभ्यर्थी मिले हैं।
Trending Videos
माध्यमिक शिक्षकों की होगी ऑनलाइन नियुक्ति
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति में राजनीतिक दबाव और भाई-भतीजावाद की समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन नियुक्तियां देने की तैयारी की है। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी ओर से दिए गए विकल्प में वरीयता के आधार पर ऑनलाइन नियुक्ति दी जाएगी।
विभाग वर्ष 2018 की 10,768 पदों के लिए हुई भर्तियों में बाकी बचे विषयों की चयन सूची मिलते ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर देगा। आयोग के सूत्रों के मुताबिक इस महीने के अंत तक शेष विषयों की चयन सूची भी विभाग को भेज दी जाएगी।
पहले दस्तावेज सत्यापन
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में पहले हुई भर्तियों में बड़े पैमाने पर फर्जी शिक्षकों की भर्ती को देखते हुए नियुक्ति से पहले ही चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन कराना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्देश दिए थे।
वर्ष 2018 की भर्ती में चयनित अभ्यर्थी
राजकीय छात्र इंटर कॉलेज
विषय - विज्ञापित पद - चयनित अभ्यर्थी
हिन्दी - 696 - चयन प्रक्रिया चल रही है
अंग्रेजी - 645 -569
गणित -561 - 366
विज्ञान -571 - 62
सामाजिक विज्ञान -926 - चयन प्रक्रिया चल रही है
कम्प्यूटर - 898-06
ऊर्दू - 71-61
जीव विज्ञान - 336-294
संस्कृत - 274-253
कला - 192 - 25
संगीत - 8 - 03
कॉमर्स -26 -23
शारीरिक शिक्षा - 140 -122
गृह विज्ञान - 01- चयन प्रक्रिया चल रही है
कृषि - 19-14
राजकीय छात्रा इंटर कॉलेज
विषय - विज्ञापित पदों की संख्या - चयनित अभ्यर्थी
अंग्रेजी - 675-604
गणित - 474-32
विज्ञान - 474-04
संस्कृत - 242-227
कम्प्यूटर - 775-01
ऊर्दू - 62-52
जीव विज्ञान -259-222
कला -278-114
संगीत - 60-36
वाणिज्य - 03-03
शारीरिक शिक्षा - 168-115
गृह विज्ञान -269-247
सामाजिक विज्ञान - 928- चयन प्रक्रिया चल रही है।
हिन्दी - 737- चयन प्रक्रिया चल रही है।
विभाग वर्ष 2018 की 10,768 पदों के लिए हुई भर्तियों में बाकी बचे विषयों की चयन सूची मिलते ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर देगा। आयोग के सूत्रों के मुताबिक इस महीने के अंत तक शेष विषयों की चयन सूची भी विभाग को भेज दी जाएगी।
पहले दस्तावेज सत्यापन
बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में पहले हुई भर्तियों में बड़े पैमाने पर फर्जी शिक्षकों की भर्ती को देखते हुए नियुक्ति से पहले ही चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन कराना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके निर्देश दिए थे।
वर्ष 2018 की भर्ती में चयनित अभ्यर्थी
राजकीय छात्र इंटर कॉलेज
विषय - विज्ञापित पद - चयनित अभ्यर्थी
हिन्दी - 696 - चयन प्रक्रिया चल रही है
अंग्रेजी - 645 -569
गणित -561 - 366
विज्ञान -571 - 62
सामाजिक विज्ञान -926 - चयन प्रक्रिया चल रही है
कम्प्यूटर - 898-06
ऊर्दू - 71-61
जीव विज्ञान - 336-294
संस्कृत - 274-253
कला - 192 - 25
संगीत - 8 - 03
कॉमर्स -26 -23
शारीरिक शिक्षा - 140 -122
गृह विज्ञान - 01- चयन प्रक्रिया चल रही है
कृषि - 19-14
राजकीय छात्रा इंटर कॉलेज
विषय - विज्ञापित पदों की संख्या - चयनित अभ्यर्थी
अंग्रेजी - 675-604
गणित - 474-32
विज्ञान - 474-04
संस्कृत - 242-227
कम्प्यूटर - 775-01
ऊर्दू - 62-52
जीव विज्ञान -259-222
कला -278-114
संगीत - 60-36
वाणिज्य - 03-03
शारीरिक शिक्षा - 168-115
गृह विज्ञान -269-247
सामाजिक विज्ञान - 928- चयन प्रक्रिया चल रही है।
हिन्दी - 737- चयन प्रक्रिया चल रही है।