{"_id":"65b7701face9d81e68034204","slug":"up-government-claimed-that-it-has-paid-more-than-10-thousand-crores-to-paddy-farmers-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के धान किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान, प्रदेश सरकार ने किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के धान किसानों को 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान, प्रदेश सरकार ने किया दावा
Mon, 29 Jan 2024 03:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:00 PM IST
सार
यूपी सरकार ने दावा किया है कि धान की खरीद से अब तक सात लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं। सीएम योगी का कहना है कि जब तक एक भी किसान बाकी रहेगा क्रय प्रक्रिया चलती रहेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में किसानों से धान खरीद जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निरंतर यह खरीद जारी है। विगत दिनों सीएम ने निर्देश दिया था कि जब तक एक भी किसान का धान शेष रहेगा, क्रय प्रक्रिया जारी रहेगी। क्रय क्रेंद्रों पर उन्हें परेशानी न हो, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप इस पर भी विशेष नजर है साथ ही किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
अब तक सात लाख 37 हजार से अधिक किसानों से धान की खरीद हो चुकी है और इन्हें 10145 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपये व ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जैसे जगाती थीं मां कौशल्या... रामलला को वैसे ही जगाते हैं पुजारी; रोजाना संगीत सुनते हैं आराध्य
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सुगम बनाएं अयोध्या दर्शन: राम मंदिर खुलने से आरती में शामिल होने तक, एयर लाइन से ट्रेन के सफर की पूरी जानकारी
सात लाख से अधिक किसान हुए लाभान्वित
योगी सरकार के निर्देश पर धान खरीद निरंतर जारी है। अब तक 5160 से अधिक क्रय केंद्रों से धान की खरीद की गई है। सोमवार तक 4962313.13 मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हो चुकी है। इसमें 690480.74 मीट्रिक टन हाइब्रिड धान और कॉमन धान 4271832.38 मीट्रिक टन की खरीद हुई।
यूपी के 7,37,629 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 70.89 से अधिक धान क्रय किया जा चुका है। इस मद में किसानों को 10145.76 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है।