{"_id":"5f9d03d521dd1358d6482bf0","slug":"up-government-cancels-the-leaves-of-govt-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने त्योहारों के मद्देनजर अफसरों की छुट्टी पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने त्योहारों के मद्देनजर अफसरों की छुट्टी पर लगाई रोक
Sat, 31 Oct 2020 12:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सरकारी अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में विभिन्न पर्वों के आयोजन का समय है।
विज्ञापन
ऐसे में जिलाधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश पर न जाएं। उन्होंने इनके अवकाश स्वीकृत न करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने जारी किए गए दिशानिर्देश में कहा है कि इस दौरान कई जिलों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसे रोकने की जरूरत है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने भी निर्देश जारी किया है। उन्होंने अफसरों को इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सर्दियों में वायु प्रदूषण बढ़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।