फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Government can give big relief by reducing VAT on diesel-petrol, CM discussed after meeting with officers of commercial tax

यूपी : डीजल-पेट्रोल पर वैट कम कर बड़ी राहत दे सकती है सरकार, वाणिज्य कर के अफसरों के साथ बैठक कर सीएम ने की चर्चा

Fri, 29 Oct 2021 01:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Oct 2021 01:49 PM IST
सार

डीजल व पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों से जनता में बढ़ रही नाराजगी को भांपते हुए सरकार दोनों वस्तुओं पर वसूले जा रहे वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) दर करने को कम करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

विज्ञापन
UP: Government can give big relief by reducing VAT on diesel-petrol, CM discussed after meeting with officers of commercial tax

विस्तार

चुनावी साल में डीजल व पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों से जनता में बढ़ रही नाराजगी को भांपते हुए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। सरकार दोनों वस्तुओं पर वसूले जा रहे वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) दर करने को कम करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके डीजल व पेट्रोल पर वैट दर कम करने को लेकर विचार-विमर्श किया है। हालांकि इस बैठक में कितना वैट कम किया जाएगा, इसको लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है। जबकि विभाग के उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि दोनों वस्तुओं पर दो से तीन रुपये प्रति लीटर तक वैट दर कम किया जा सकता है।

विज्ञापन


दरअसल यूपी में डीजल पर 17.48 प्रतिशत या 10.41 रुपये प्रति लीटर की दर से वैट वसूला जा रहा है। जबकि पेट्रोल पर 26.80 प्रतिशत या 17.74 रुपये प्रति लीटर की दर से वैट लिया जा रहा है। विभाग के पेट्रोलियम सेक्टर का काम देख रहे एक अधिकारी का कहना है कि डीजल व पेट्रोल पर वैट के जरिये हर महीने करीब 2000 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त होता है।
विज्ञापन


वहीं, एक विभागीय अधिकारी का यह भी कहना है कि अन्य राज्यों की तुलना में यूपी में वैट कम लिया जाता है, फिर भी सरकार तीन अंकों में पहुंच चुकी पेट्रोल व डीजल की कीमत से परेशान जनता को राहत देने के लिए दोनों वस्तुओं की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के भीतर लाकर कुछ हद राहत देना चाहती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई थी, ताकि वैट की दरों को संशोधित करके जनता को राहत दिया जा सके। यह दरें कितनी कम की जाएंगी, यह तो वाणिज्य कर विभाग का प्रस्ताव आने पर तय होगा। मुख्यमंत्री ने  वाणिज्य कर विभाग से इस पर और अध्ययन करने को कहा है कि कैसे प्रदेश की जनता को राहत दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed