{"_id":"65b0db2330821a292804fff7","slug":"up-government-appeals-to-vip-to-inform-government-before-coming-to-ayodhya-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: वीआईपी दर्शनार्थियों से सीएम की अपील, अयोध्या आने से एक सप्ताह पहले प्रशासन को जानकारी दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: वीआईपी दर्शनार्थियों से सीएम की अपील, अयोध्या आने से एक सप्ताह पहले प्रशासन को जानकारी दें
Wed, 24 Jan 2024 03:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jan 2024 03:12 PM IST
सार
यूपी सरकार ने वीआईपी जनों से अपील की है कि अयोध्या आगमन से एक सप्ताह पहले स्थानीय प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट को जानकारी दे दें।
विज्ञापन
अयोध्या धाम के बाहर लगी भीड़ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पूरे देश से उमड़ रहे जनसैलाब को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दर्शनार्थियों के लिए बनाई गई व्यवस्था की समीक्षा की और अफसरों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रामभक्तों को रामलला का दर्शन मिले ये हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सरकार ने देश-प्रदेश के अति विशिष्ट, विशिष्ट और गणमान्यजनों से अयोध्या आने से एक सप्ताह पहले प्रशासन को जानकारी देने की अपील की है।
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने दर्शनार्थियों की व्यवस्था की समीक्षा की, बोले- सभी को दर्शन सुगम करना हमारा कर्तव्य
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: 200-200 के जत्थे में श्रद्धालुओं को कराए जा रहे दर्शन, राम जन्मभूमि पथ के सभी रास्ते बंद किए गए
विज्ञापन
जारी किए गए आदेश में कहा गया कि अति विशिष्ट, विशिष्ट और गणमान्य जन अयोध्या आने से एक सप्ताह पहले स्थानीय प्रशासन, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और राज्य सरकार को सूचित करें।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लाखों की संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं जिससे प्रशासन के सामने कड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी ने खुद अयोध्या जाकर स्थिति का जायजा लिया और बुधवार को अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और मंदिर न्यास के बेहतर समन्वय के साथ क्राउड मैनेजमेंट किया जाना चाहिए। राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और जन्मभूमि पथ पर, जहां भी दर्शनार्थी हों, कतारबद्ध खड़े हों। भीड़ न लगे। कतार चलायमान रहे। दर्शन के उपरांत जिस रूट के श्रद्धालु अधिक हों, उस ओर बसों को लगाकर श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था हो। ऐसे रूट चिन्हित कर आवश्यकतानुसार रेलवे से कोऑर्डिनेट करते हुए ट्रेनों के संचालन के प्रयास होने चाहिए।