फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gonda BJP district president's objectionable video goes viral, notice issued after complaint to state pres

यूपी: गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत के बाद जारी हुआ नोटिस

Mon, 26 May 2025 08:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 26 May 2025 08:07 AM IST
सार

Gonda BJP District President: गोंडा भाजपा जिलाध्यक्ष का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी आलाकमान ने उन्हें नोटिस जारी करके जवाब देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
UP: Gonda BJP district president's objectionable video goes viral, notice issued after complaint to state pres
वायरल वीडियो के बाद विवादों में जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ पार्टी कार्यालय में आपत्तिनजक वीडियो वायरल होने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कश्यप को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन

बता दें कि रविवार को वायरल वीडियो में पार्टी के जिला कार्यालय में कश्यप को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। इसकी जानकारी होने पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने अमर किशोर को नोटिस जारी किया है। जिसमें वीडियो के आधार पर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि के लिए नुकसानदेह और अनुशासनहीनता बताया गया है। साथ ही तय समय में स्पष्टीकरण न देने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन

दो फुटेज हो रहे है वायरल 

भाजपा कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम सीढि़यों के पास एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। कैमरे की रिकार्डिंग के अनुसार ये फुटेज 12 अप्रैल 2025 की रात 09:39 बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने स्वीकार किया कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। उन्होंने बताया कि बीते 12 अप्रैल को एक महिला कार्यकर्ता भोपतपुर से आई थी। स्टेशन से उसने फोन किया कि तबीयत खराब है। दो-तीन घंटे आराम करना है। हम मदद करने के लिए खुद अपनी गाड़ी से महिला को लेकर कार्यालय आए। सीढि़यां चढ़ने पर महिला को चक्कर आ गया तो हमने सिर्फ उसकी मदद की। इस फुटेज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। अमर किशोर का कहना है कि वीडियो वायरल करना एक राजनीतिक साजिश है। कुछ लोग हमारी मेहनत और कार्यशैली से परेशान होकर नीचा दिखाना चाहते हैं।



 
Trending Videos

प्रदेश अध्यक्ष से हुई शिकायत

वीडियो वायरल होने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष को गुमनाम पत्र भेजा गया है। इसमें जिलाध्यक्ष की शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में कहा गया कि ऐसे कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और कार्यकर्ताओं को भी ट्रोल किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed