फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gift of two new expressways to Uttar Pradesh.

UP: यूपी को दो नए एक्सप्रेस वे की सौगात, विंध्य एक्सप्रेस वे के साथ बनेगा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे

Wed, 22 Jan 2025 09:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Jan 2025 09:25 PM IST
सार

यूपी को मिलने वाले दो नए एक्सप्रेस वे में से पहला 320 किलोमीटर लंबा होगा। जो प्रयागराज को सोनभद्र से जोड़ेगा। दूसरा 100 किमी लंबा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे होगा, जो चंदौली से गाजीपुर तक बनेगा।

विज्ञापन
UP: Gift of two new expressways to Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

तीर्थराज प्रयाग में 144 वर्ष बाद महाकुंभ के शुभ संयोग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को दो नए एक्सप्रेस वे की सौगात देने की घोषणा की। पहला एक्सप्रेस वे 320 किलोमीटर लंबा होगा, जो प्रयागराज को सोनभद्र से जोड़ेगा। दूसरा 100 किमी लंबा विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे होगा, जो चंदौली से गाजीपुर तक बनेगा।

विज्ञापन


विशेष कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक्सप्रेस वे के माध्यम से कनेक्टिविटी नेटवर्क और क्षेत्र में औद्योगिक परियोजनाओं का विकास हो रहा है। अभी प्रदेश के पश्चिमांचल, मध्यांचल, पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्र में एक्सप्रेसवे का नेटवर्क है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब दूरदराज के दक्षिणी-पूर्वी विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए एक्सप्रेसवे की जरूरत है। इसे देखते हुए प्रयागराज मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली व सोनभद्र को जोड़ते हुए 320 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे बनेगा। इस नए एक्सप्रेस में का प्रारंभ बिंदु प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे होगा, जबकि सोनभद्र में एनएच 39 पर इसका समापन होगा। इस तरह गंगा एक्सप्रेसवे और विंध्य एक्सप्रेसवे की सीधी कनेक्टिविटी होगी।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से भी सीधा संपर्क मार्ग बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह विंध्य एक्सप्रेसवे पर चंदौली से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंतिम बिंदु गाजीपुर तक विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग 100 किमी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed