फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP gets second position in PMAY-Urban implementation for the second time in a row

पीएमएवाई-शहरी के क्रियान्वयन में यूपी को लगातार दूसरी बार मिला पहला स्थान

Fri, 01 Jan 2021 08:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Jan 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
UP gets second position in PMAY-Urban implementation for the second time in a row
- फोटो : amar ujala
केन्द्रीय अवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित किए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-शहरी) के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उप्र को लागातार दूसरी बार पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले पिछले साल भी प्रदेश को इसी श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा पीएमएवाई-शहरी के तहत मकान बनाने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर नगर पालिका परिषद श्रेणी मिर्जापुर और नगर पंचायत श्रेणी में नगर पंचायत मलिहाबाद (लखनऊ) को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि नगर पंचायत हरिहरपुर (संत कबीर नगर) तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इन पुरस्कारों की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह पुरस्कार दिए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने राजधानी के अवध विहार आवासीय योजना में ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ (एलएचपी) के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री ने यह पुरस्कार वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को पुरस्कार दिए। इस मौके पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने वर्चुअल माध्यम से से पीएमएवाई-शहरी के तहत उत्कृष्ट मकान बनाने वाले प्रदेश के तीन लाभार्थियों लखनऊ की चन्द्रावती, आजमगढ़ के सुशील और हापुड़ के रजेन्द्र को लाभार्थियों को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए लखनऊ का चयन करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के निर्देशन में प्रदेश में बेघर लोगों को पीएमएवाई-शहरी के तहत तेजी से मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17.58 लाख से अधिक शहरी गरीब परिवारों के लिए मकान बनाने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। अब तक करीब 6.15 लाख बनाकर गरीबों को आवंटित किए जा चुके हैं। मकानों के निर्माण में गुणवत्ता और समय सीमा का खास ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जो शहरी गरीब बेघर हैं या जर्जर मकानों में रह रहे हैं। उन्हें चिन्हिीत करके मकान उपलब्ध कराने का अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक सभी बेघरों को मकान मुहैया कराने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार लक्ष्य साधकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इण्डिया’ के अन्तर्गत शुरू हो रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट के जरिए गरीबों को सस्ता और उच्च गुणवत्तापूर्ण मकान कम समय में तैयार कर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस मौकेपर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में बेहतर काम होने का ही परिणाम है कि यूपी लगातार दूसरी बार पहला स्थान प्राप्त करने में सफल हुआ है। उन्होंने दोनों नेताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आगे भी यही कोशिश होगी कि केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश को पहली स्थान ही प्राप्त हो।

इस मौैके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी वर्चुअली समारोह से जुड़ी थीं। इनके अलावा महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर विकास राज्य मंत्री महेशगुप्ता, आवास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, अपर मुख्य सचिव सूचना व एमएसएमई नवनीत सहगल व प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


130 करोड़ की लागत से बनेंगे 1040 फ्लैट
ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया के अन्तर्गत लाइट हाउस प्रोजेक्ट में 1040 फ्लैटों का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी कुल लागत 130.90 करोड़ रुपये है। पीएमएवाई-शहरी के ‘भागीदारी में किफायती आवास’ घटक के तहत शुरू होने वाली इस परियोजना पर आने वाली लागत केन्द्र और प्रदेश सरकार मिलकर 60:40 के अनुपात में वहन करेंगे। परियोजना में 14 मंजिले 13 टावर बनाएं जाएंगे और एक फ्लैट का क्षेत्रफल 415 वर्गफीट होगा।   इन मकानों का आवंटन पीएमएवाई-शहरी के नियमों के अनुसार डूडा के माध्यम से डीएम की अध्यक्षता में खुली लॉटरी द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed