{"_id":"5da8aa5c8ebc3e93a230df7b","slug":"up-gets-52-ne-officers-for-finance-and-accounting-services-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश को वित्त एवं लेखा सेवा समूह ‘ख’ के 52 अधिकारी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश को वित्त एवं लेखा सेवा समूह ‘ख’ के 52 अधिकारी मिले
Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
up govt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश को वित्त एवं लेखा सेवा समूह ‘ख’ के 52 अधिकारी मिल गए हैं। शासन ने इन सभी की नियुक्ति करते हुए प्रशिक्षण के लिए वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान से संबद्ध कर दिया है।
राज्य लोक सेवा आयोग से ग्रेड पे-5400 में चयनित इन अधिकारियों को कोषाधिकारी/लेखाधिकारी के पद पर नियुक्त करते हुए प्रशिक्षण पर भेजने का आदेश दिया गया है। सभी नवनियुक्त अधिकारियों को एक महीने में निदेशक कोषागार के समक्ष उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करना होगा। यहां से उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
ये अधिकारी निदेशक कोषागार के समक्ष योगदान देने के लिए उपस्थित होने के समय शादी में दहेज न लेने, कर्जदार न होने के साथ अपनी चल-अचल संपत्ति की जानकारी देंगे। प्रशिक्षण के बाद इन्हें वित्त एवं लेखा सेवा के विभिन्न पदों पर तैनाती दी जाएगी।