{"_id":"65b04bc00e4dca84b109ebe6","slug":"up-gaurav-samman-to-scientist-dr-ritu-and-entrepreneur-naveen-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Gaurav Samman: डॉ. ऋतु और नवीन को यूपी गौरव सम्मान, आज प्रदान करेगी सरकार; जानिए कौन हैं ये दोनों हस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Gaurav Samman: डॉ. ऋतु और नवीन को यूपी गौरव सम्मान, आज प्रदान करेगी सरकार; जानिए कौन हैं ये दोनों हस्ती
Wed, 24 Jan 2024 04:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 24 Jan 2024 04:59 AM IST
सार
डॉ. ऋतु ने भारत के मंगल मिशन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह इस मिशन की उप संचालन निदेशक थीं। वह चंद्रयान मिशन से भी जुड़ी रही हैं। वहीं, कानपुर के नवीन ने दुनिया में सबसे बड़ा स्वतंत्र मोबाइल एडटेक प्लेटफॉर्म स्थापित किया है, जो उत्तर प्रदेश और भारत के व्यवसायों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म से जोड़ता है।
विज्ञापन
वैज्ञानिक डॉ. ऋतु और उद्यमी नवीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार यूपी दिवस के अवसर पर बुधवार को पहली बार प्रदेश का नाम रोशन करने वाली दो हस्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करेगी। इसके लिए लखनऊ की वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करिधल और फोर्ब्स व फॉर्च्यून जैसी पत्रिकाओं के कवर पर नियमित रूप से छाए रहने वाले कानपुर के उद्यमी नवीन तिवारी का चयन किया गया।
विज्ञापन
यूपी दिवस पर अवध शिल्पग्राम में 24 जनवरी से 4 फरवरी तक शिल्पोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ओडीओपी के साथ विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नई तकनीक आधारित प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली और नोएडा में भी प्रमुख आयोजन होंगे। वहीं 24 से 26 जनवरी तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजधानी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. ऋतु ने भारत के मंगल मिशन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह इस मिशन की उप संचालन निदेशक थीं। वह चंद्रयान मिशन से भी जुड़ी रही हैं। डॉ. ऋतु ने लखनऊ विश्वविद्यालय से भौतिकी में बीएससी की पढ़ाई की। करीधल 1997 से इसरो के लिए काम कर रही हैं। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए वह आईआईएससी, बंगलूरू में भी रही हैं।
विज्ञापन
कानपुर के नवीन ने दुनिया में सबसे बड़ा स्वतंत्र मोबाइल एडटेक प्लेटफॉर्म स्थापित किया है, जो उत्तर प्रदेश और भारत के व्यवसायों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म से जोड़ता है। वहीं उनका लॉक स्क्रीन सॉफ्टवेयर 40 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन पर मौजूद है। नवीन ने 3000 लोगों को प्रत्यक्ष और हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है।