फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Garlands from Gujarat and Kanpur are outperforming sugar, prices have fallen by 25-30 percent; find out wh

UP : चीनी पर भारी पड़ रही गुजरात-कानपुर की झालरें, 25-30 प्रतिशत तक गिरे दाम; जानें वजह

Wed, 15 Oct 2025 01:38 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 15 Oct 2025 01:38 PM IST
सार

इस दिवाली देसी झालरें चीन की झालरों पर भारी पड़ रही हैं। अहमदाबाद और कानपुर में तैयार इन झालरों की कीमत 80 रुपये तो चीनी झालरों की 110 रुपये है।

विज्ञापन
UP: Garlands from Gujarat and Kanpur are outperforming sugar, prices have fallen by 25-30 percent; find out wh
दीपावली को लेकर बाजार में बिकती झालर। संवाद - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्वदेशी के इस्तेमाल के शोर के बीच इस दिवाली देसी झालरें चीन की झालरों पर भारी पड़ रही हैं। अहमदाबाद और कानपुर में तैयार इन झालरों की कीमत 80 रुपये तो चीनी झालरों की 110 रुपये है। इस कारण चीनी बाजार पर देसी झालरों का कब्जा 50 फीसदी तक बढ़ गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले चीनी झालरों के दाम 25-30 तक गिरे हैं। 

विज्ञापन


राजधानी में झालरों का ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार है।लाटूश रोड के संजय बताते हैं कि अच्छी चमक और सस्ती कीमत से अहमदाबाद की झालरें इस बार खूब पसंद की जा रही हैं। कानपुर से आईं झालरें भी लोग खरीद रहे हैं। इनमें सुनहरे रंग की झालर की मांग सबसे ज्यादा है। देसी झालरें 50 से लेकर 80 रुपये तक में मौजूद हैं।
विज्ञापन


अहमदाबाद की 15 मीटर मजबूत झालर 80 तो उससे हल्की झालर 80 रुपये में 30 मीटर तो कानपुर की 10 मीटर की झालर 50 रुपये की बिक रही हैं। चीनी झालरों का पिछले वर्ष दाम 140 रुपये था। इनके दाम घटने का कारण कारोबारी देसी झालरों की मांग को बता रहे हैं। मल्टी पिक्सल झालरों का ट्रेंड नया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्ब चीन से ही आ रहे
कारोबारी संजय बताते हैं कि देसी झालरों के बल्ब चीन से ही आते हैं। उनके ऊपर लगने वाला कैप अहमदाबाद से आता है। कानपुर में इन झालरों को असेंबल किया जाता है। बल्ब के हिसाब से झालरों की कीमत तय होती है।


रिमोट से बदलें झालरों के रंग
नरही के मनीष श्रीवास्तव बताते हैं कि रिमोट से चलने वाली झालरें छाई हैं। अब हर बार स्विच ऑन-ऑफ करने की जरूरत नहीं है। दीपावली की रोशनी को कंट्रोल में रखना भी मजेदार होगा। 250 रुपये की कीमत वाली इन झालरों में 12 रंग हैं, जिन्हें रिमोट से बदल सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed