फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Gang leader plotting to murder Hindu religious leaders arrested by ATS from Kerala

यूपी: हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, केरल से एटीएस ने दबोचा

Tue, 30 Sep 2025 08:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Sep 2025 08:08 PM IST
सार

UP ATS: हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद रजा को यूपी एटीएस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
UP: Gang leader plotting to murder Hindu religious leaders arrested by ATS from Kerala
सरगना मोहम्मद रजा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिंदू धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद रजा को यूपी एटीएस ने मंगलवार को केरल के मल्लपुरम जिले से गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से फतेहपुर का रहने वाला मोहम्मद रजा केरल में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहा था और हिंदू धर्मगुुरुओं की हत्या के लिए अपने खातों में फंडिंग करा रहा था। एटीएस की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर राजधानी लेकर आ रही है।

विज्ञापन


एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक इस नेटवर्क के बारे में सूचना मिलने के बाद सोमवार को सुल्तानपुर निवासी अकमल रजा, सोनभद्र निवासी सफील सलमानी, कानपुर निवासी तौसीफ और रामपुर निवासी कासिम अली को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में सामने आया कि इस साजिश को अमली जामा पहनाने के लिए मोहम्मद रजा के खातों में पैसा जमा कराया जा रहा है। जिसके बाद एटीएस की टीम ने केरल के मल्लपुरम जाकर उसे भी दबोच लिया। फिलहाल एटीएस को उसके दो खातों में पैसा जमा होने की जानकारी मिली है। उसके बाकी खातों का भी पता लगाया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किस संगठन से प्रेरित होकर जिहादी गतिविधियों को अंजाम देने जा रहा था। एटीएस उसे बाकी चार अन्य आरोपियों के साथ रिमांड पर लेगी और उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर देता था निर्देश
जांच में सामने आया कि मोहम्मद रजा हिंदू धर्मगुरुओं की टारगेट किलिंग की साजिश रचने वाले व्हाट्सएप कोर ग्रुप में बाकी सदस्यों को दिशा-निर्देश देता था। उनसे अधिक से अधिक पैसा जमाकर कर हथियार खरीदने को कहता था। वह मुसलमानों पर जुल्मों और ज्यादती का प्रोपगेंडा फैलाकर काफिरों के खिलाफ जंग-ए-जिहाद करने के लिए मुजाहिदीन आर्मी बना रहा था। साथ ही, देश में शरिया कानून लागू करना चाहता था। वह कट्टरपंथी पाकिस्तानी संगठनों से प्रभावित होकर हिंसात्मक जिहाद के माध्यम से चुनी गई लोकतांत्रिक सरकार को गिराने की साजिश भी रच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed