फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: From the first week of December, students will start getting tablets and smart phones, schedule of supply is fixed

यूपी : दिसंबर के पहले सप्ताह से विद्यार्थियों को मिलने लगेंगे टैबलेट और स्मार्ट फोन, आपूर्ति का शेड्यूल तय

Wed, 10 Nov 2021 10:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Nov 2021 10:12 PM IST
सार

योगी सरकार की घोषणा के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह से इन विद्यार्थियों के लिए टैबलेट और स्मार्ट फोन का मुफ्त वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP: From the first week of December, students will start getting tablets and smart phones, schedule of supply is fixed
tablet for students

विस्तार

प्रदेश में स्नातक, परास्नातक, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल शिक्षा के विद्यार्थियों और कौशल विकास व एमएमएसई की योजनाओं के प्रशिक्षणार्थियों सहित कुल 68,30,837 युवाओं के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार की घोषणा के अनुसार, दिसंबर के पहले सप्ताह से इन विद्यार्थियों के लिए टैबलेट और स्मार्ट फोन का मुफ्त वितरण शुरू कर दिया जाएगा। टेंडर के माध्यम से जो भी कंपनियां चयनित होंगी, उनके लिए आपूर्ति का शेड्यूल भी शर्तों में शामिल कर दिया गया है।

विज्ञापन


लाभार्थियों का चयन संबंधित शिक्षण या अन्य संस्थान के प्रमुख और विभागाध्यक्ष के माध्यम से किया जाएगा। सरकार ने साफ किया है कि योजना में उन्हीं का चयन किया जाएगा जिन्हें सरकार (स्कूलों के विद्यार्थियों को छोड़कर) की किसी अन्य योजना से टैबलेट या स्मार्ट फोन नहीं मिले हैं। अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार ने बताया कि टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। नवंबर के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करके आपूर्तिकर्ता कंपनियों या फर्मों को चयनित कर लिया जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह से आपूर्ति होने लगेगी साथ ही वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed