{"_id":"61acdce9ffdcd818d43dbc92","slug":"up-from-december-8-on-reserved-seats-bsp-will-start-campaign-satish-chandra-mishra-will-start-mandal-wise","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : आठ दिसंबर से आरक्षित सीटों पर बसपा की हुंकार, सतीश चंद्र मिश्रा मंडलवार शुरू करेंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : आठ दिसंबर से आरक्षित सीटों पर बसपा की हुंकार, सतीश चंद्र मिश्रा मंडलवार शुरू करेंगे अभियान
Sun, 05 Dec 2021 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Dec 2021 09:08 PM IST
सार
रविवार को बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के लखनऊ स्थित कार्यालय पर आरक्षित सीटों के ब्राह्मण कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में अभियान शुरू करने की रणनीति पर चर्चा की गई। दरअसल प्रदेश की 86 आरक्षित सीटों पर बसपा अपना फार्मूला लागू करने के प्रयास में है।
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरक्षित सीटों पर चुनावी माहौल तैयार करने केलिए बसपा आठ दिसंबर से चुनावी शंखनाद करेगी। पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा बुधवार से मंडलवार अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इन सभी सीटों पर खास तौर से ब्राह्मणों को साधकर दलित-ब्राह्मण फार्मूला लागू करने की पूरी मशक्कत की जाएगी।
विज्ञापन
रविवार को बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के लखनऊ स्थित कार्यालय पर आरक्षित सीटों के ब्राह्मण कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आरक्षित सीटों पर बसपा का अभियान शुरू करने की रणनीति पर चर्चा की गई। दरअसल प्रदेश की 86 आरक्षित सीटों पर बसपा अपना फार्मूला लागू करने के प्रयास में है। बसपा सुपीमो मायावती कह चुकी हैं कि इन सीटों पर दलित-ब्राह्मण को एकजुट किया जाए।
विज्ञापन
पार्टी का मानना है कि यदि यह फार्मूला काम कर गया तो राह आसान हो जाएगी। इसके अलावा इन सीटों पर ओबीसी, जाटों एवं मुस्लिमों को जोड़ने की मशक्कत भी की जा रही है। खास तौर से ब्राह्मणों को साधने की जिम्मेदारी सतीश चंद्र मिश्रा के पास है। आठ दिसंबर से वह मंडल स्तर पर वहां जुड़ी आरक्षित सीटों का सम्मेलन करेंगे।
विज्ञापन
बसपा को दिया समर्थन
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बैठक में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आशीष भारती, झांसी से जिला पंचायत सदस्य, दिनेश देशमुख, आदर्श संग्राम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम भारती, उपाध्यक्ष पद्मावती, महामंत्री प्रतीक पांडेय आदि ने बहुजन समाज पार्टी को अपना समर्थन दिया।