फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Free bus travel for women over 60 from Friday, discounts will be available on these types of buses.

यूपी: शुक्रवार से 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं का बस में सफर फ्री, इस तरह की बसों में मिलेगी छूट

Thu, 27 Aug 2026 07:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Aug 2026 07:45 PM IST
सार

Free bus service in UP: यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं 28 अगस्त से यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। 

विज्ञापन
UP: Free bus travel for women over 60 from Friday, discounts will be available on these types of buses.
यूपी में बस यात्रा होगी फ्री। - फोटो : एआई के द्वारा जनित।

विस्तार

प्रदेश की 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को शुक्रवार से रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत यह व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। राज्यपाल ने भी योजना को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि मुफ्त यात्रा का लाभ 60 वर्ष से अधिक उम्र की उत्तर प्रदेश की निवासी महिलाओं को मिलेगा। यात्रा के दौरान महिला को आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके आधार पर ईटीआईएम मशीन से शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा। टिकट पर बस नंबर, यात्रा शुरू करने और गंतव्य स्थान का विवरण दर्ज होगा।
विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड भी जारी होंगे
परिवहन निगम हर महीने मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या और उस पर होने वाले खर्च का सत्यापित विवरण तैयार करेगा। यह विवरण परिवहन विभाग को दिया जाएगा। इसके आधार पर शासन प्रतिपूर्ति की राशि सीधे परिवहन निगम को उपलब्ध कराएगा। लाभार्थी महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है। जल्द ये व्यवस्था भी शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed