फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: four big companies will set up oxygen plants in the state

यूपी : प्रदेश में चार बड़ी कंपनियां लगाएंगी ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 27 May 2021 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 May 2021 01:23 AM IST
सार

प्रदेश में चार बड़ी कंपनियां जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करने जा रहीं हैं। इस माह अंत तक समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
UP: four big companies will set up oxygen plants in the state
आक्सीजन जनरेशन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में चार बड़ी कंपनियां जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना करने जा रहीं हैं। इस माह अंत तक समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे प्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता में 600-700 मीट्रिक टन की वृद्धि होगी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार के अनुसार, एक बड़ी कंपनी 350 मीट्रिक टन क्षमता का ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्लांट स्थापित करेगी। यह कंपनी इस प्रस्ताव को अपने बोर्ड में पास कराने की प्रक्रिया में है। उसके बाद नाम की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड भी 200 मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता का प्लांट लगाने की सहमति दे चुका है। शेष दो कंपनियां भी कुल 50 से 150 मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाएंगे। उन्होंने कहा, ये सभी कंपनियां प्रदेश की नई ऑक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन नीति के तहत यहां आ रहे हैं। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से कई तरह की छूटों की घोषणा की गई है। इन प्रस्तावित प्लांट्स में दो साल के भीतर उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed