Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Foreign artists to also showcase their art and culture at the Janjatiya Bhagidari Utsav

यूपी: जनजातीय भागीदारी उत्सव में विदेशी कलाकार भी दिखाएंगे अपनी कला व संस्कृति, 23 से 26 नवम्बर तक आयोजन

Thu, 19 Nov 2026 03:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 19 Nov 2026 03:11 PM IST
सार

लोकनायक बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर 23 से 26 नवम्बर तक अंतरराष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

विज्ञापन
UP: Foreign artists to also showcase their art and culture at the Janjatiya Bhagidari Utsav
जनजातीय भागीदारी उत्सव का आयोजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति में जनजातीय समुदाय के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करने और लोक नायक बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर प्रदेश सरकार द्वारा 23 से 26 नवम्बर तक यूपी दर्शन पार्क गोमती नगर लखनऊ में जनजातीय गौरव पखवाड़ा और अन्तर्राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के रहन सहन, लोककला, विविधता, संस्कृति तथा समृद्ध विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है। इन सभी कार्यक्रमों में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। उन्होंने राजधानीवासियों से अपील किया कि इस आयोजन में बढ़ चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री गुरूवार को लोक भवन में अन्तर्राष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव के बारे में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 नवम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसी दिन 1090 चौराहे से एक सांस्कृतिक समागम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के 250 कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगे और समागम यात्रा निकाली जायेगी। 25 व 26 नवम्बर को कजाकिस्तान, जिम्बाम्बे व मालद्वीप के कलाकार प्रस्तुतियां देगे।
विज्ञापन


कलाकार सहभागिता उत्सव में 12 राज्यों जिसमें महाराष्ट्र, सिक्किम, उड़ीसा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, असम, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश के 500 से अधिक कलाकार पारम्परिक नृत्य, संगीत और वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में हस्तशिल्प और कला मेला में 70 से अधिक हस्तशिल्प स्टॉल लगाये जा रहे हैं। इसके अलावा व्यंजन मेला के अंतर्गत जेवनार एवं देशी स्वाद नाम से व्यंजन मेले के स्टॉल भी लगाये जाएंगे। साहित्यिक एवं विकास मंच को प्रोत्साहित करते हुए जनजाति साहित्य को समेटे जनजातीय लोककला एवं बोली विकास अकादमी जनजातीय संग्रहालय भोपाल, मध्य प्रदेश एवं अन्य प्रकाशनों द्वारा पोथी घर के साथ अन्य स्टॉल लगाये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में धरती आबा नाटक का मंचन किया जायेगा। साथ ही जनजातीय समाज के उत्थान और विकास पर संगोष्ठी का भी आयोजन होगा। शिल्प मेले का आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से, सांस्कृतिक कार्यक्रम हर दिन शाम 05 बजे से होगा। मेले का समापन रात 09 बजे होगा। यह आयोजन उप्र लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, जनजाति विकास विभाग, ट्राइवल रिसर्च इस्टीट्यूट, समाज कल्याण विभाग, पर्यटन व संस्कृति विभाग, उप्र द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।


आयोजनों के बारे में उप्र लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ के निदेशक अतुल द्विवेदी ने विस्तार से जानकारी दी। प्रेस कान्फ्रेंस में संस्कृति निदेशक संजय कुमार सिंह, विशेष सचिव संस्कृति दीपा रंजन, उपनिदेशक समाज कल्याण प्रियंका सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed