{"_id":"6afea7a9a2f388f4c70780f5","slug":"up-businessman-boyfriend-dies-by-suicide-in-lucknow-jail-his-girlfriend-had-died-under-suspicious-circumstan-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ जेल में कारोबारी बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, 37 दिन पहले प्रेमिका की हुई थी होटल से संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ जेल में कारोबारी बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, 37 दिन पहले प्रेमिका की हुई थी होटल से संदिग्ध मौत
Thu, 19 Nov 2026 01:53 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:53 PM IST
सार
लखनऊ जेल में बंद कारोबारी अवनीश जायसवाल ने गुरुवार सुबह बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 12 अक्टूबर को होटल से गिरकर हुई समरीन की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी था। घटना के बाद वह फरार हुआ था और तीन दिन बाद अदालत में आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन
अवनीश जायसवाल उर्फ देव की फाइल फोटो।
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
लखनऊ की जेल में बंद अवनीश जायसवाल उर्फ देव नामक कारोबारी बॉयफ्रेंड ने गुरुवार सुबह जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अवनीश, 24 वर्षीय समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद था, जिसकी 12 अक्टूबर को होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। समरीन, अवनीश के साथ होटल में रुकी थी और उसके गिरने के बाद अवनीश फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने अवनीश पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। घटना के तीन दिन बाद, 15 अक्टूबर को, अवनीश ने ACJM कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। यह घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी। समरीन की मां ने आरोप लगाया था कि अवनीश उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने समरीन को धक्का देकर नीचे फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, समरीन लखनऊ की रहने वाली थी, जबकि अवनीश सुल्तानपुर का निवासी था। समरीन एक होटल में काम करती थी और उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था। अवनीश ने 12 अक्टूबर को होटल का कमरा नंबर-1037 बुक कराया था और दोपहर 12 बजे समरीन के साथ होटल पहुंचा था। शाम 6 बजे समरीन बालकनी से नीचे गिर गई। यह देखकर अवनीश लिफ्ट में घुस गया और पार्किंग से अपनी बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
