यूपी: प्रदेश में आज 50 से ज्यादा जिलों में दिखेगा कोहरा, हवाएं चलने से पारा गिरने का अलर्ट; जानिए बदलाव
Weather in UP:फरवरी का पहला सप्ताह होने के बावजूद यूपी में सर्दी का आलम जनवरी वाला ही है। आज भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में पछुआ हवाएं चलने से सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है। हवा में नमी होने के कारण बुधवार सुबह तराई और आसपास के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज और कानपुर में कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वहीं बाराबंकी में दृश्यता 20 मीटर और सुल्तानपुर में 30 मीटर तक सिमट गई।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए तराई के 13 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ रहा है। इसके चलते शुक्रवार से पूरे प्रदेश में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है, हालांकि कोहरे में धीरे-धीरे कमी आएगी।
संभल में हुई सर्वाधिक बारिश
फरवरी में पिछले चार दिनों की बारिश पर नजर डालें तो संभल में सबसे ज्यादा 73.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मेरठ में 51.8 मिलीमीटर और बागपत में 41.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश के बाद बदले मौसम ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है।
इन इलाकों में है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
यहां भी रहेगा कोहरा
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
धूप पर पछुआ भारी, कल से घटेगा कोहरा
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना बनी रहेगी।बुधवार को अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की बढ़त के साथ 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा।