{"_id":"65dcd58f9ff1e13ab302c60a","slug":"up-five-ias-officers-transferred-in-uttar-pradesh-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी बने अश्वनी, पांच आईएएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी बने अश्वनी, पांच आईएएस अफसरों के तबादले
Tue, 27 Feb 2024 12:07 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:07 AM IST
सार
यूपी में पांच आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। अश्वनी कुमार पांडेय को वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन ने पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईएएस विशाल सिंह नगर आयुक्त व वीसी अयोध्या को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग बनाया गया है।
विज्ञापन
नागेंद्र प्रताप सीईओ बृज तीर्थ विकास परिषद व वीसी मथुरा विकास प्राधिकरण को डीजी आयुष विभाग बनाया गया है। अश्वनी कुमार पांडेय विशेष सचिव पर्यटन एवं यूपी पर्यटन विकास निगम को वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले- अब राइजिंग नहीं शाइनिंग यूपी, युवाओं के हाथ में अब तमंचा नहीं टैबलेट है
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सपा-कांग्रेस की कलई उतर गई है, अब कोई कमाल नहीं कर पाएंगे 'यूपी के लड़के'
संतोष शर्मा मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को नगर आयुक्त अयोध्या का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। श्याम बहादुर सिंह सीडीओ शाहजहांपुर को वीसी मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद बनाया गया है।