{"_id":"68dbed294d2fc29092040206","slug":"up-first-hajj-flight-may-be-women-only-efforts-underway-to-send-passengers-together-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हज की पहली उड़ान हो सकती है महिला स्पेशल, यात्रियों को एक साथ रवाना करने की शुरू हुई कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हज की पहली उड़ान हो सकती है महिला स्पेशल, यात्रियों को एक साथ रवाना करने की शुरू हुई कवायद
Tue, 30 Sep 2025 08:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 30 Sep 2025 08:16 PM IST
सार
हज कमेटी ऑफ इंडिया को भेजे गए पत्र में राज्य हज इंस्पेक्टर की उम्र सीमा 50 वर्ष से बढ़ा कर 55 वर्ष करने का भी अनुरोध किया गया है। वहीं, यात्रा को महिला स्पेशल बनाने की भी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के उड़ान स्थल से रवाना होने वाली हज की पहली उड़ान इस बार महिला स्पेशल होने की उम्मीद है। राज्य हज कमेटी ने गैर महरम श्रेणी की महिला हज यात्रियों को पहली उड़ान से एक साथ रवाना करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया को पत्र भेजा गया है। वहीं, पत्र में राज्य हज इंस्पेक्टरों के आवेदन की उम्र सीमा को 5 वर्ष बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश से इस बार 17226 हज यात्रियों को रवाना किया जाना है। इनमें से गैर महरम कैटेगरी में 63 महिला भी शामिल हैं। गैर महरम कैटेगरी में 45 साल से ज्यादा उम्र की ऐसी महिलाएं जिनके साथ शरई महरम (ऐसे पुरुष साथी जिनसे पर्दा न हो) के तौर पर कोई पुरुष न हो और उनका मसलक बगैर महरम उन्हें हज पर जाने की इजाजत देता हो उनको शामिल किया गया है।
विज्ञापन
राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि गैर महरम श्रेणी की करीब 45 महिलाओं को लखनऊ उड़ान स्थल से भेजा जाना है। इन महिलाओं को एक साथ पहली उड़ान हज पर भेजने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया को पत्र भेजा गया है, ताकि इनको हज के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खादिमुल हुज्जाज का नाम बदल कर राज्य हज इंस्पेक्टर होने के बाद इनका चयन कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा के आधार पर किया जा रहा है। हज इंस्पेक्टर के आवेदन के लिए उम्र 50 वर्ष तय की गई है। उन्होंने कहा कि हज कमेटी की मांग है कि आवेदन की उम्र सीमा 50 से बढ़ाकर 55 वर्ष की जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन किए जा सकें।