फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: First dose of more than 13 crore four lakh vaccines have been given, more than 20 crore 63 lakh vaccinations have been done

यूपी : 13 करोड़ चार लाख से अधिक दी जा चुकी टीके की पहली डोज, प्रदेश में बांटी जाएंगी एक करोड़ मेडिकल किट

Wed, 05 Jan 2022 06:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 Jan 2022 06:49 PM IST
सार

यूपी में अब तक 13 करोड़ 04 लाख से अधिक पहली और 07 करोड़ 58 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है। कोरोना के नए वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए एक विशेष रणनीति के तहत काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
UP: First dose of more than 13 crore four lakh vaccines have been given, more than 20 crore 63 lakh vaccinations have been done
कोरोना का टीका लगवाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में 13 करोड़ कोविड वैक्सीन की पहली खुराक देकर एक नया कीर्तिमान बनाया है। यूपी अब तक 20 करोड़ 63 लाख से अधिक खुराक के साथ भारत के वैक्सीनेशन ड्राइव का नेतृत्व कर रहा है। यूपी में अब तक 13 करोड़ 04 लाख से अधिक पहली और 07 करोड़ 58 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है। कोरोना के नए वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए एक विशेष रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। जिसके तहत क्लस्टर मॉडल 2.0 और 'हर घर दस्तक' रणनीति पर काम किया जा रहा है। गांवों में चल रहे डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं समेत स्वास्थ्य टीमें टीके से जुड़े मिथकों को दूर कर रहीं हैं।

विज्ञापन


प्रतिदिन तीन से चार लाख किए जाएं टेस्ट सीएम   
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक ओर अधिकारियों को तीन से चार लाख प्रतिदिन कोरोना की जांच को बढ़ाने संग टीकाकरण को तेज करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सीएम ने शुरू से ही टीकाकरण अभियान पर विशेष जोर देते हुए इसे महामारी से निपटने में 'सबसे मजबूत हथियार' के रूप में रेखांकित किया। ऐसे में दूसरी खुराक कवरेज को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में क्लस्टर मॉडल 2.0 की शुरूआत की गई जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन


चार लाख 60 हजार से अधिक बच्चों का हुआ टीकाकरण
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान के चलते यूपी में 03 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के वृहद टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई। अब तक तक 04 लाख 60 हजार से अधिक बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बांटी जाएंगी एक करोड़ मेडिकल किट
प्रदेश में कोविड केस की बढ़ोतरी को देखते हुए सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इस सप्ताह से ही घर-घर मेडिकल किट का वितरण किया जाएगा। प्रदेशवासियों  की स्वास्थ्य, सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घर-घर मेडिकल किट वितरण का विशेष अभियान इस माह से चलाया जाएगा। जिसमें प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमएससीएल) एक करोड़ मेडिकल किट का वितरण करेगा।


अब तक प्रदेश में निगरानी समितियों की ओर से 77 लाख एडल्ट मेडिकल किट और 25 लाख से अधिक बच्चों की मेडिकल किट का वितरण किया जा चुका है। यूपीएमएससीएल के जीएम डॉ राज कुमार ने बताया कि एसिम्टोमैटिक और सिम्टोमैटिक मरीजों के लिए मेडिकल किट तैयार हैं जिनका वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस किट में  नवजात शिशु से लेकर एक साल तक और एक से पांच वर्ष की उम्र के बच्चों की मेडिकल किट में पैरासिटामोल सीरप की दो शीशी, मल्टी विटामिन सीरप की एक शीशी और दो पैकेट ओआरएस घोल रखा गया है। छह से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों और 13 से 17 वर्ष की उम्र के किशोरों की मेडिकल किट में पैरासिटामोल की आठ टैबलेट, मल्टी विटामिन की सात टैबलेट, आइवरमेक्टिन छह मिली ग्राम की तीन गोली और दो पैकेट ओआरएस घोल रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अस्पतालों कोई कमी न हो इस बात भी ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed