फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fire rained from the sky, Kanpur was the hottest, minimum temperature in Agra was 35 degrees, these distri

यूपी: आसमान से बरसी आग, कानपुर रहा सबसे गर्म, आगरा में न्यूनतम तापमान 35 डिग्री, ये जिले अलर्ट पर

Fri, 14 Jun 2024 03:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 14 Jun 2024 03:14 PM IST
सार

Heat wave in UP: पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लू का तीखा असर है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन
UP: Fire rained from the sky, Kanpur was the hottest, minimum temperature in Agra was 35 degrees, these distri
पूरे प्रदेश में गर्मी का दौर चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूरा प्रदेश प्रचंड गर्मी झेल रहा है। शुष्क व गर्म पछुआ हवा, आसमान साफ होने से सूर्य की तीखी धूप के कारण लू का दायरा तेजी से बढ़ा है। प्रदेश के 28 शहर लू की चपेट में रहे। गोरखपुर में तो तीव्र उष्ण लहर चली। 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान भी 34.9 डिग्री रहा, जो कि सर्वाधिक था।

विज्ञापन


आगरा में न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड
आगरा के न्यूनतम तापमान ने रिकॉर्ड बनाया। बीते 50 वर्षों में तीसरी सबसे गर्म रात रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बीती रात 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आगरा के पिछले 50 वर्ष के प्रेक्षण इतिहास (1974-2024) में 34.8°C-13 जून 2018 और 33.6°C-05 जून 2017 के बाद जून महीने की तीसरी सबसे गर्म रात रही।
विज्ञापन


कल तक अभी कोई राहत
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर जारी लू और भीषण लू की परिस्थितियां आगामी 15 जून तक बिना किसी विशेष परिवर्तन के जारी रहेंगी। इसके बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में हवा के पैटर्न में बदलाव होने और बादल छाने की संभावना है। बारिश के कारण पूर्वी तराई क्षेत्र में लू की स्थिति में 16 जून के बाद आंशिक कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक गर्म रहे ये शहर

UP: Fire rained from the sky, Kanpur was the hottest, minimum temperature in Agra was 35 degrees, these distri
मौसम समाचार। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: 46.6
प्रयागराज: 46.4
आगरा : 46.5

इन शहरों में 45 पार रहा पारा
बुलंदशहर, अलीगढ़, हमीरपुर, उरई, फुरसतगंज, अयोध्या, सुल्तानपुर, बहराइच, वाराणसी, बाराबंकी

इन शहरों में रात का पारा 30 से 33.5 के बीच हुआ रिकॉर्ड
अलीगढ़, आगरा, इटावा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, झांसी, फतेहगढ़, प्रयागराज, बलिया, चुर्क, वाराणसी, लखनऊ, खीरी, कानपुर और हरदोई।
 

आज यहां तीव्र लू की चेतावनी

UP: Fire rained from the sky, Kanpur was the hottest, minimum temperature in Agra was 35 degrees, these distri
मौसम - फोटो : एजेंसी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास तीव्र लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यहां ऑरेज अलट 
प्रतापगढ़, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढञ, हाथरस, एटा, मैनपुरी और आसपास के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट
कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्तनगर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरूखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं और आसपास।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed