{"_id":"629f1ece4f5ed751b52a26e5","slug":"up-finance-minister-suresh-khanna-press-conference-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tax Revenue of UP: पिछले साल के मुकाबले मई 2022 में सरकार को करों से छह हजार करोड़ ज्यादा राजस्व मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tax Revenue of UP: पिछले साल के मुकाबले मई 2022 में सरकार को करों से छह हजार करोड़ ज्यादा राजस्व मिला
Tue, 07 Jun 2022 03:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jun 2022 03:37 PM IST
सार
यूपी सरकार को मई 2022 में पिछले वर्ष के इसी माह के मुकाबले करीब छह हजार करोड़ रुपये अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। ये जानकारी प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
विज्ञापन
वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार को पिछले साल के मुकाबले मई 2022 में 5865.86 करोड़ रुपये अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है। 2022-23 के मई महीने में सरकार को करों से कुल 14,139.62 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। ये जानकारी प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2021-22 के मई माह में सरकार को 8,273.76 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस अवधि में सरकार को जीएसटी से 4957.30 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है जबकि मई 2021 में जीएसटी से मात्र 2771.32 करोड़ का राजस्व मिला था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को वैट से मई 2022 में 2702.30 का राजस्व मिला है। जोकि मई 2021 में 2286.63 करोड़ था।
2022 मई में आबकारी विभाग से भी सरकार के राजस्व में वृद्घि दर्ज की गई है। सरकार को आबकारी विभाग से मई 2022 में 3414.00 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है। जबकि बीते वर्ष यह 2138.91 था।
विज्ञापन
स्टांप एवं निबंधन से इस वर्ष मई में 2021.52 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है जबकि विगत वर्ष मई में 625.85 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।