{"_id":"69c7384d4074dfc5c608025b","slug":"up-final-voter-list-likely-to-contain-13-25-crore-names-12-55-crore-entries-frozen-final-list-to-be-release-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अंतिम मतदाता सूची में 13.25 करोड़ नाम संभव, 12.55 करोड़ फ्रीज; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंतिम मतदाता सूची में 13.25 करोड़ नाम संभव, 12.55 करोड़ फ्रीज; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट
Sat, 28 Mar 2026 11:34 AM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:34 AM IST
सार
विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नामों की जांच पूरी हो गई है। अंतिम सूची में 13.25 करोड़ से अधिक नाम होने की संभावना है। अधिकांश मतदाताओं के नाम बने रहने की उम्मीद है। दस्तावेज सत्यापन और सुनवाई के बाद सूची को अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में नोटिस पाने वाले 3.26 करोड़ मतदाताओं के पक्ष की सुनवाई का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, शत-प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। अंतिम मतदाता सूची में 13.25 करोड़ से ज्यादा नाम होने की संभावना है। यह फाइनल सूची 10 अप्रैल को आएगी।
विज्ञापन
एसआईआर के तहत अक्तूबर-2025 में फ्रीज की गईं मतदाता सूचियों में 12.55 करोड़ लोगों के नाम शामिल हैं । इनमें से 1.04 करोड़ लोग वे हैं, जिनका वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया था। यानी उनके खुद के नाम या उनके माता- पिता, दादा-दादी और नाना- नानी के नाम से मिलान नहीं हो पाया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से ऐसे लोगों से दस्तावेज मांगे गए। सुनवाई घर के पास होने और परिवार के दूसरे सदस्यों को दस्तावेज लेकर सुनवाई पर भेजने का असर हुआ।
विज्ञापन
वहीं, तार्किक विसंगति वाले 2.22 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई घर जाकर बीएलओ ने की। जिसमें मतदाता के नाम व पिता के नाम में गड़बड़ी और माता-पिता से उम्र में 15 साल से कम अंतर था। ऐसे में उनके भी बहुत कम नाम कटने की उम्मीद है। लगभग 97 प्रतिशत से अधिक नाम मतदाता सूची में बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जोड़ने को 86.69 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरे गए हैं। मतदाता सूची से नाम काटने के लिए 3.18 लाख फॉर्म-7 भरे गए हैं । इन स्थितियों में संभावना है कि 13.25 करोड़ से अधिक नाम रहने की उम्मीद है ।