फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP film city will be an example for world CM Yogi says All facilities will be world class

दुनिया के लिए मिसाल बनेगी यूपी की फिल्म सिटी, सीएम योगी बोले-'सभी सुविधाएं विश्वस्तरीय होंगी'

Tue, 22 Sep 2020 10:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Sep 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
UP film city will be an example for world CM Yogi says All facilities will be world class
फिल्म सिटी को लेकर हुई बैठक का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने वाली फिल्म सिटी पूरी दुनिया के लिए मिसाल बनेगी। फिल्म सिटी पूरी तरह विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त होगी। हमारा प्रयास रहेगा कि इसे मनोरंजन व ज्ञान के लिए समर्पित क्षेत्र बनाया जाए। आने वाला समय ओटीटी व मीडिया स्ट्रीमिंग का है। 
विज्ञापन


इसके लिए विश्व स्तरीय उच्च क्षमता के डाटा सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सहज व सुरक्षित व्यवस्था के साथ आयकर में छूट देने की सुविधा पर भी विचार किया जा रहा है। सभी के सहयोग से यह फिल्म सिटी जल्द ही आकार लेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी भारतीय संस्कृति, सभ्यता और समृद्ध परंपरा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में जहां यह फिल्म सिटी विकसित करने का विचार है, वह भारत के ऐतिहासिक, पौराणिक इतिहास से संबद्ध है। यह हस्तिनापुर का क्षेत्र है। यूपी फिल्म सिटी सभी की उम्मीदों को पूरा करने वाली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया को देंगे पूर्ण फिल्म सिटी: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया को पूर्ण फिल्म सिटी की सौगात देगा। यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में बनने वाली फिल्म सिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी और ढांचागत सुविधाओं से युक्त होगी। इसे मनोरंजन व सूचना के लिए समर्पित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस फिल्म सिटी का विकास अगले 50 साल की जरूरतों व सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

फिल्म सिटी की स्थापना के लिए फिल्म जगत की हस्तियों से रायशुमारी के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अपूर्णता का कोई स्थान नहीं। यहां अधूरा कुछ नहीं होता। यह राम की अयोध्या, कृष्ण की मथुरा, शिव की काशी के साथ ही बुद्ध, कबीर और महावीर की भी धरती है। 

यहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। ये सभी पूर्णता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा को आगे बढाते हुए दुनिया को एक भव्य, दिव्य और सर्व सुविधायुक्त पूर्ण फिल्म सिटी की सौगात दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने फिल्म सिटी की स्थापना के लिए अभिनेता अनुपम खेर, परेश रावल, गायक उदित नारायण, कैलाश खेर, अनूप जलोटा, फिल्म निर्माता नितिन देसाई और सतीश कौशिक सहित अन्य लोगों से बात की।

स्थानीय प्रतिभाओं को उपलब्ध कराएंगे अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्मों ने भारतीय संस्कृति से विश्व जगत को परिचित कराया है। यह समाज का दर्पण हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए मॉडर्न फिल्म सिटी और इंफोंटेनमेंट जोन की स्थापना का निर्णय लिया है।

फिल्म जगत के लोगों से मांगा सुझाव

सीएम ने फिल्म सिटी को अधिक उपयोगी, लाभदायक और व्यापक बनाने के लिए फिल्म जगत की हस्तियों से सुझाव मांगा है। उन्होंने कहा कि संवाद के माध्यम से एक-दूसरे की आवश्यकताओं को समझने और उनकी पूर्ति करने का अवसर प्राप्त होता है। कहा कि, फिल्म जगत के लोगों के सुझाव और अनुभवों का लाभ लेते हुए सरकार वैश्विक फिल्म जगत को एक नया विकल्प देने को तत्पर है।

यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में 1000 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी
यूपी की फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में बनेगी। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ अरुणवीर ने बैठक में फिल्म सिटी का प्रस्तुतीकरण देते हुए बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के सेक्टर-21 में करीब एक हजार एकड़ भूमि पर इसका विकास होगा। इसमें 220 एकड़ कॉमर्शियल एक्टिविटी के लिए आरक्षित होगा।

यह मथुरा-वृंदावन से 60 और आगरा से 100 किमी की दूरी पर है।
सीईओ ने बताया कि फिल्म सिटी के लिए आवश्य इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ 35 एकड़ में फिल्म सिटी पार्क भी विकसित किया जाएगा। यह क्षेत्र रेल और सड़क परिवहन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। फिल्म सिटी एशिया के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट नजदीक है। इसे मेट्रो, रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम और हाई स्पीड ट्रेन से भी जोड़ने की योजना है। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी की स्थापना आगामी 2060 तक की आवश्यकताओं के मद्देनजर की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed