फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Fear of increasing corona infection due to Makar Sankranti and Magh fair, the government gave instructions for special vigilance

यूपी : मकर संक्रांति और माघ मेले से कोरोना संक्रमण बढ़ने का अंदेशा, शासन ने दिए विशेष सतर्कता के निर्देश

Fri, 14 Jan 2022 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Jan 2022 12:07 AM IST
सार

मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा है कि 14 व 15 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मकर संक्त्रसंति के मौके पर नदियों, तालाबों में स्नान व मेला और प्रयागराज में माघ मेले के मौके पर कोविड को बढ़ने से रोकने के लिए कोविड दिशा-निर्देशों का पालन जैसे सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग तथा सेनेटाइजर का प्रयोग हर हाल में कराया जाए।

विज्ञापन
UP: Fear of increasing corona infection due to Makar Sankranti and Magh fair, the government gave instructions for special vigilance
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्राति के मौके पर होने वाले स्नान और प्रयागराज में माघ मेले को देखते हुए शासन ने कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी का अंदेशा जाहिर किया है। अधिकारियों से विशेष सतर्कता और बीमार, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं से मेले में न आने के लिए अनुरोध करने को कहा गया है। इसे लेकर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा है कि 14 व 15 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मकर संक्राति के मौके पर नदियों, तालाबों में स्नान व मेला और प्रयागराज में माघ मेले के मौके पर कोविड को बढ़ने से रोकने के लिए कोविड दिशा-निर्देशों का पालन जैसे सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग तथा सेनेटाइजर का प्रयोग हर हाल में कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि संक्रमण के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस से यह अपील की जाए कि मकर संक्रांति स्नान तथा माघ मेले में उन्हीं व्यक्तियों को अनुमति दी जाए जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हो।
विज्ञापन


विभिन्न बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं, बच्चे तथा ऐसे व्यक्ति जिनमें कोविड के लक्षण जैसे-खांसी, जुखाम, बुखार है, उन्हें मेला, स्नान वाली जगह पर न जाने का अनुरोध किया जाए। स्नान व मेले वाले स्थान पर पर्याप्त पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोविड के संबंध में जागरूक किया जाए। आम लोगों को को मास्क लगाने, भीड़ एकत्रित न करने के लिए कोविड दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा है कि ऐसे जिले जहां मकर संक्राति का स्नान होना है व मेला लगना है वहां थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। मेले व स्नान वाले स्थानों पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ चिकित्सकों की उपलब्धता हो, जिससे जरुरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही इन स्थानों पर जिला प्रशासन, नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर समुचित साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed